यूटिलिटी

Aadhaar Update: UIDAI ने दी बड़ी राहत, अब बिना एड्रेस प्रूफ के भी अपडेट होगा आधार कार्ड

आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कराते समय अभी तक एड्रेस प्रूफ की जरूरत पड़ती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। UIDAI ने आधार धारकों के लिए ‘Head of Family' (HOF) तरीका पेश किया है।

Image

यूआईडीएआई ने एड्रेस अपडेट प्रॉसेस को किया आसान।(फोटो क्रेडिट-Digit)

आधार कार्ड एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है जिसका इस्तेमाल अधिकांश जगहों पर आईडी प्रूफ के तौर पर किया जाता है। कई बार-बार ऐसा होता है कि आधार कार्ड में कुछ गलत डिटेल ऐड हो जाती है ऐसे में हमें आधार में करेक्शन कराना पड़ता है। लेकिन कई बार जब हम दूसरी जगह पर शिफ्ट होते हैं तो ऐड्रेस भी अपडेट करना होता है। अगर आप आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कराने जा रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। UIDAI ने करोड़ों आधार धारकों को बड़ी राहत दे दी है। अब आधार में एड्रेस अपडेट करना पहले जैसा मुश्किल नहीं रह गया है।

आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कराते समय अभी तक एड्रेस प्रूफ की जरूरत पड़ती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। UIDAI ने आधार धारकों के लिए ‘Head of Family' (HOF) तरीका पेश किया है। इसके जरिए यूजर्स बिना किसी पुराने डॉक्यूमेंट के भी अपने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कर पाएंगे।

आधार धारकों को मिली बड़ी राहत

आपको बता दें कि इससे पहले आधार कार्ड में एड्रेस को अपडेट करने के लिए रेंट एग्रीमेंट, बिजली का बिल या फिर दूसरे डॉक्यूटमेंट की जरूरत पड़ती थी। लेकिन अब HOF मेथड ने इस प्रॉसेस को बेहद आसान बना दिया है। UIDAI का यह एक ऐसा सिस्टम है जिसमें परिवार के किसी सदस्य की सहमति मिलने पर भी आप आधार में एड्रेस को अपडेट कर पाएंगे। इस सुविधा से उन लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है जो किराए में रहते हैं।

अब आप परिवार के मुखिया जैसे पिता, पति, पत्नी के आधार कार्ड में दर्ज एड्रेस का इस्तेमाल सकते हैं। इस सुविधा उन लोगों को ज्यादा फायदा पहुंचने वाला है जिनके नाम पर कोई आधिकारिक एड्रेस प्रूफ नहीं है।

अपडेट के लिए इस प्रॉसेस को करें फॉलो

इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले आधार ऐप में लॉगिन करें। इसके बाद ‘Services’ सेक्शन में जाएं और ‘Address Update’ विकल्प चुनें। फिर परिवार के किसी सदस्य के आधार के माध्यम से एड्रेस अपडेट करने वाला ऑप्शन सिलेक्ट करें। अगले स्टेप में आपको मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा। अब आपको परिवार के मुखिया का आधार नंबर फिल करना होगा। इसके बाद आपको उनके साथ रिलेशनशिप वाला ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद सेल्फ-डिक्लेरेशन और फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होता है।

आपको बता दें कि इस सुविधा के लिए आपको 75 रुपये की फीस भी देनी होगी। आप इस फीस को ऑनलाइन पेमेंट के जरिए दे सकते हैं। इसके बाद आपको SRN नंबर मिलेगा जिसे फेमली के मुखिया के साथ शेयर करना होगा। लास्ट स्टेप में उस व्यक्ति को अपना आधार ऐप लॉग इन करना होगा जिसका नंबर आपने दिया होगा। इसके बाद वह व्यक्ति 'Member Request' सेक्शन में जाकर SRN डालकर रिक्वेस्ट को अप्रूव करेगा। जैसे ही अप्रूवल मिलेगा आपके आधार में एड्रेस अपडेट का प्रॉसेस पूरा हो जाएगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article