यूटिलिटी

Credit Score क्या होता है, कैसे बनाएं अच्छा स्कोर; आपके लिए क्यों जरूरी

What is a Credit Score: क्रेडिट स्कोर को हर दूसरे व्यक्ति की फाइनेंशियल लाइफ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। Credit Score न केवल लोन या क्रेडिट कार्ड पाने में मदद करता है, बल्कि ग्राहक के भरोसेमंद आर्थिक व्यवहार का भी संकेत देता है। सही स्कोर बनाए रखना हर आम व्यक्ति के लिए जरूरी है।

Image

क्या होता है क्रेडिट स्कोर (Photo : iStock)

What Is a Credit Score: आज के समय में अपने अलग-अलग उद्देश्यों के लिए बैंक से कम से कम ब्याज दर पर लोन तो हर कोई लेना चाहता है, लेकिन यह इतना भी आसान नहीं होता। इसके लिए आपका क्रेडिट स्कोर बेहद मायने रखता है। क्रेडिट स्कोर क्या होता है, कैसे काम करता है और आपके लिए क्यों जरूरी है? इन सभी प्रश्नों का जवाब इस आर्टिकल में देने की कोशिश करेंगे-

क्या होता है क्रेडिट स्कोर

सबसे पहले तो यही समझें कि क्रेडिट स्कोर क्या होता है। दरअसल, क्रेडिट स्कोर असल में एक न्यूमेरिक रिप्रेजेनटेशन है, जो यह अनुमान लगाता है कि आप उधार लिए गए पैसे को चुकाने को लेकर कितने भरोसेमंद हैं। यह स्कोर 300 से 900 के बीच होता है। एक ज्यादा स्कोर आपकी बेहतर क्रेडिट योग्यता (creditworthiness) को दर्शाता है। बैंक और दूसरे उधारदाता इस स्कोर का इस्तेमाल यह तय करने के लिए करते हैं कि आपको पैसे उधार देना कितना सुरक्षित है।

क्रेडिट स्कोर कैसे बनता है

क्रेडिट स्कोर आपके पैसों के इस्तेमाल और पेमेंट पैटर्न से तय होता है। इसमें कई बातें शामिल होती हैं जैसे-

  • लोन और क्रेडिट कार्ड की हिस्ट्री- आपने पहले कितना कर्ज लिया और उसे समय पर चुकाया या नहीं।
  • भुगतान का समय- बिल, EMIs और क्रेडिट कार्ड की राशि समय पर चुकाना।
  • कुल कर्ज और उपलब्ध क्रेडिट-आपके पास कुल कितना क्रेडिट है और आपने कितना इस्तेमाल किया।
  • क्रेडिट हिस्ट्री की लंबाई-आपका क्रेडिट इतिहास कितना पुराना है।
  • नए क्रेडिट का आवेदन-नए लोन या कार्ड के लिए कितनी बार आवेदन किया।

क्रेडिट स्कोर क्यों जरूरी

एक अच्छी क्रेडिट स्कोर होने पर बैंक आपको लोन या क्रेडिट कार्ड जल्दी देता है। बैंक अच्छे स्कोर वाले ग्राहकों को कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करवाता है। क्रेडिट स्कोर यह आपके फाइनेंशियल बिहेवियर का एक प्रमाण है।

अच्छा क्रेडिट स्कोर कैसे बनाएं

  • सभी EMI और बिल समय पर चुकाएं
  • क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बैलेंस्ड रखें
  • बेहतर फाइनेंशियल फैसलें लें और अनावश्यक लोन से बचें

क्रेडिट स्कोर बढ़ाने के लिए होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन और क्रेडिट कार्ड जैसे अलग-अलग क्रेडिट टाइप को मेंटेन करने और इन्हें जिम्मेदारी से मैनेज करना चाहिए। इसके अलावा, यह भी बेहद जरूरी है कि आप अपने क्रेडिट स्कोर को नियमित रूप से चेक करें, ताकि यह समझ सकें कि सभी जानकारी सही है या नहीं। अगर आपके नाम पर कोई गलत जानकारी या धोखाधड़ी (fraudulent activity) हो रही हो तो उसे तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article