यूटिलिटी

Debit Card: कैसे बनता है डेबिट कार्ड पर लिखा नंबर, क्या होता है इसका मतलब

जब कभी ATM/डेबिट कार्ड की मदद से ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो आपने अक्सर कार्ड पर मौजूद 16 अंकों वाले नंबर को देखा होगा। पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि इस नंबर का मतलब क्या होता है? आइये आपको बताते हैं कि 16 अंकों वाले इस नंबर का क्या मतलब है और इन नंबरों का मतलब भी समझते हैं।

Image

कैसे बनता है डेबिट कार्ड पर लिखा नंबर, क्या होता है इसका मतलब

Photo : iStock

Debit Card Number: जमाना काफी तेजी से डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ रहा है। नई-नई तकनीकों के आ जाने से जीवन काफी आसान बनता जा रहा है। पहले एक वक्त था जब बैंक से पैसे निकालने होते तो चेक का इस्तेमाल करना पड़ता था। पर अब ऐसा नहीं है। अब अधिकतर लोगों के पर्स में ATM या डेबिट कार्ड मौजूद होता है और डेबिट कार्ड की मदद से कुछ ही मिनटों में ATM मशीन से पैसे निकल आते हैं। आपने अक्सर अपने डेबिट कार्ड पर एक नंबर लिखा हुआ देखा होगा। यह नंबर आपका अकाउंट नंबर नहीं होता है। तो आइये जानते हैं कि आखिर ये नंबर है क्या और इसका मतलब क्या है।

नंबर का महत्त्व

कई बार ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान डेबिट कार्ड से पेमेंट करने के लिए आपने कार्ड पर लिखे इस नंबर का इस्तेमाल जरूर किया होगा। ATM/डेबिट कार्ड पर छपा ये नंबर 16 अंकों का होता है और इसमें बेहद जरूरी जानकारी छुपी होती है। आपके बैंक अकाउंट के वेरिफिकेशन, सिक्योरिटी आदि के लिए यह नंबर बेहद जरूरी होता है। शॉपिंग के दौरान भी जब आप ये नंबर दर्ज करते हैं तो बैंक का नाम, अकाउंट नंबर और कार्ड जारी करने वाली कंपनी का नाम जैसी जरूरी जानकारी आपको दिखने लगती है।

क्या होता है इस नंबर का मतलब?

16 अंकों वाले इस नंबर में मौजूद पहले 6 नंबर बैंक आइडेंटिफिकेशन नंबर होते हैं। इन नंबरों की बदौलत ही आपके बैंक का पता चलता है। कार्ड किस कंपनी द्वारा जारी किया गया है ये बात भी इन्हीं 6 नंबरों से पता चलती है। 7वें अंक से लेकर 15वें अंक तक मौजूद नंबरों का संबंध आपके अकाउंट से होता है लेकिन ये आपके अकाउंट के बारे में किसी प्रकार की कोई संवेदनशील जानकारी नहीं बताते हैं। आखिरी अंक को चेकसम डिजिट कहा जाता है। आपका कार्ड वैलिड है या नहीं, यह इस चेकसम डिजिट से ही पता चलता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article