यूटिलिटी

mAadhar: mAaadhar से अपने साथ-साथ परिवार के आधार कार्ड का भी रख सकते हैं ध्यान, ऐसे लिंक करें प्रोफाइल

आधार एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है और सही समय पर अगर यह न मिले तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। mAadhar ऐप की मदद से आप अपने साथ-साथ परिवार के आधार कार्ड भी लिंक कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर जानकारी एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए आपको जानना होगा कि प्रोफाइल कैसे लिंक की जाती है।

Image

mAaadhar से अपने साथ-साथ परिवार के आधार कार्ड का भी रख सकते हैं ध्यान, ऐसे लिंक करें प्रोफाइल

Photo : Times Now Digital

mAadhar: आधार कार्ड भारत में मौजूद सबसे आवश्यक डाक्यूमेंट्स में से एक है। बैंक में अकाउंट खुलवाने जैसे बेसिक काम से लेकर देश के नागरिक के रूप में अपनी पहचान सुनिश्चित करने तक, आधार कार्ड बहुत सी जगहों पर काम आता है। कई बार होता है कि हम अपना आधार कहीं रखकर भूल जाते हैं और फिर सही वक्त पर हमें यह मिलता नहीं है जिसकी वजह से बहुत सी दिक्कतें हो सकती हैं। mAadhar ऐप के जरिये आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। इस ऐप की मदद से आप न सिर्फ अपना बल्कि अपने परिवार के अन्य सदस्यों के आधार कार्ड की जानकारी भी एक्सेस कर सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे?

mAadhar है काफी सुरक्षित

mAadhar ऐप को यूज करना बेहद आसान है और यह इसका इंटरफ़ेस काफी यूजर फ्रेंडली बनाया गया है ताकि सामन्य आदमी को इसका इस्तेमाल करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस ऐप का इस्तेमाल जितना आसान है उतना ही यह सुरक्षित भी है। आप चाहें तो अपने mAadhar ऐप पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सिक्योरिटी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह आपके अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति आपके और आपके परिवार की आधार संबंधित जानकारी तक नहीं पहुंच पाएगा। इतना ही नहीं, mAadhar ऐप की मदद से आप आधार कार्ड को लॉक करने समेत अन्य सुविधाओं का फायदा भी उठा सकते हैं।

mAadhar और मल्टिपल प्रोफाइल

mAadhar ऐप से मल्टिपल प्रोफाइल लिंक करके उन्हें मैनेज किया जा सकता है। इसके लिए आपको नीचे बताये जा रहे आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप 1: अगर mAadhar ऐप इनस्टॉल नहीं है तो पहले इसे गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से इनस्टॉल कर लें।

स्टेप 2: इनस्टॉल कर लेने के बाद आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल पर आए OTP से अपनी प्रोफाइल लिंक करनी है। इसके बाद आपको ऐप में मौजूद प्रोफाइल सेक्शन में जाना है।

स्टेप 3: यहां जाकर ऐड आधार पर क्लिक करना है और जो भी आधार दर्ज करना चाहते हैं उसका आधार नंबर दर्ज करना है। चाहें तो आधार कार्ड पर बने QR कोड को भी स्कैन कर सकते हैं।

स्टेप 4: जिस भी आधार को आप लिंक कर रहे हैं उसके साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जिसे दर्ज करने के बाद वह आधार भी mAadhar ऐप से लिंक हो जाएगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article