यूटिलिटी

Aadhaar Biometrics लॉक करने का क्या फायदा है? जानिए अपने काम की बात

Benefits of Locking Your Aadhaar Biometrics: आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको Aadhaar Biometrics लॉक अनलॉक सुविधा के बारे में भी जानना चाहिए। यह सुविधा आधार बायोमेट्रिक डेटा के गलत इस्तेमाल को रोकने में मदद करती है।

Image

Aadhaar Biometrics क्यों करें लॉक

Benefits of Locking Your Aadhaar Biometrics: आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज देश में पहचान और कई तरह की सरकारी व वित्तीय सेवाओं के लिए इस्तेमाल होने वाला जरूरी दस्तावेज है। आधार से जुड़ी सेवाओं में कई बार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन यानी फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपको भी अपने आधार बायोमेट्रिक डेटा के गलत इस्तेमाल की चिंता है, तो आप अपने बायोमेट्रिक को लॉक कर सकते हैं। जी हां, UIDAI की ओर से यह सुविधा आधार धारकों को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए उपलब्ध करवाई जाती है।

बायोमेट्रिक लॉक क्या होता है?

आधार बायोमेट्रिक लॉक (Lock / Unlock Biometrics) का मतलब है कि आधार धारक अपने रजिस्टर्ड बायोमेट्रिक डेटा को ऑथेंटिकेशन के लिए इस्तेमाल होने से रोक सकता है। इसमें फिंगरप्रिंट, फेस ऑथेंटिकेशन और आईरिस जैसी जानकारी शामिल होती है। बायोमेट्रिक लॉक होने के बाद उस लॉक किए गए बायोमेट्रिक के जरिए आधार ऑथेंटिकेशन नहीं किया जा सकता।

आधार बायोमेट्रिक लॉक करने के फायदे-

Unauthorised cash withdrawals: जब आप अपने बायोमेट्रिक्स को लॉक कर देते हैं तो अनधिकृत नकद निकासी से सुरक्षा मिलती है। इसका मतलब यह है कि कोई भी व्यक्ति आपकी अनुमति के बिना आपके बैंक खाते से पैसे नहीं निकाल सकता है। यह सुविधा वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने और आपके पैसों को सुरक्षित रखने में मदद करती है।

Fake SIM or account activation: बायोमेट्रिक लॉक हो तो फर्जी सिम या अकाउंट एक्टिवेशन (Fake SIM or account activation) को रोकने में भी मदद मिलती है। यानी आपकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर कोई दूसरा व्यक्ति अवैध रूप से नया सिम कार्ड या बैंक खाता चालू न कर सकता।

e-KYC misuse on apps: बायोमेट्रिक लॉक आपको अलग-अलग ऐप्स पर ई-केवाईसी के मिसयूज से भी बचाता है। इसका मतलब है कि अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म या मोबाइल एप्लिकेशन पर आपकी पहचान और डॉक्यूमेंट्स का गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यह आपकी व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता और सुरक्षा को बनाए रखता है।

Fraudulent benefits claims: इसके अलावा, यह सुविधा धोखाधड़ी वाले लाभ दावों से भी सुरक्षा प्रदान करती है। यानी बायोमेट्रिक लॉक रहने पर आपके नाम पर कोई दूसरा व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले सकता। यह सुविधा

अच्छी बात ये है कि जरूरत पड़ने पर आप अपने आधार बायोमेट्रिक को दोबारा अनलॉक कर सकते हैं। यानी यह स्थायी लॉक नहीं होता। जिस समय किसी वैलिड सर्विस के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की जरूरत हो, उस समय इसे अनलॉक कर इस्तेमाल किया जा सकता है और बाद में फिर से लॉक किया जा सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article