यूटिलिटी

वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन में क्या है अंतर? यहां जानें किसका टिकट है सस्ता, कौन है रफ्तार में नंबर एक

दोनों ही ट्रेनों का उद्देश्य अलग-अलग वर्गों के यात्रियों को यात्रा का बेहतर एक्सपीरियंस देना है। दोनों की तकनीक और रफ्तार में भी बहुत बड़ा अंतर है। अगर आप अगले कुछ दिनों में इन दोनों में से किसी एक ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो आपके लिए काम की खबर है।

Image

दोनों ही ट्रेन में यात्रियों की सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है।

Vande Bharat vs Amrit Bharat Comparison: भारत में ट्रेन यात्रा करने का सबसे सरल और आसान तरीका है। हर दिन लाखों लोग ट्रेन के जरिए सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने पिछले कुछ सालों में ट्रेन में कई सारे अपग्रेड्स किए हैं। रेलवे ने लिस्ट में कुछ एडवांस सुविधाएं वाली प्रीमियम ट्रेन्स भी जोड़ी हैं। अगर सबसे आधुनिक ट्रेन की बात की जाए तो वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन का नाम सबसे ऊपर आता है। दोनों ही ट्रेन्स में रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए कई सारी सुविधाएं दी हैं।

दोनों ही ट्रेनों का उद्देश्य अलग-अलग वर्गों के यात्रियों को यात्रा का बेहतर एक्सपीरियंस देना है। दोनों की तकनीक और रफ्तार में भी बहुत बड़ा अंतर है। अगर आप अगले कुछ दिनों में इन दोनों में से किसी एक ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आज हम आपको वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन में कुछ बड़े अंतर और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किसमें यात्रा करना आपके लिए ज्यादा बेहतर और किफायती रहेगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस की खासियत

  • वंद भारत एक्सप्रेस एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस ट्रेन है। यह सेल्फ प्रोपेल्ड तकनीक से लैस है। इसमें इंजन अलग से नहीं होता बल्कि हर दूसरे कोच में मोटर लगी होती है जिससे यह काफी तेज रफ्तार पकड़ती है।
  • वंदेभारत पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन है जिसमें सिर्फ चेयर कार और स्लीपर की प्रीमियम कैटेगरी मौजूद हैं।
  • वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार की बात करें तो यह 160 किलोमीटर प्रतिघंटा से लेकर 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक रफ्तार पकड़ सकती है।
  • इसमें आपको वाई-फाई सुविधा के साथ सभी कोच में रीक्लाइनिंग सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही ट्रेन में इंटेलिजेंट लाइटिंग सिस्टम, यात्रियों के लिए इंफोटेनमेंट सिस्टम, और एग्जीक्यूटिव क्लास में घूमने वाली (रिवोल्विंग) सीटें हैं।

अमृत भारत ट्रेन की खासियत

  • भारतीय रेलवे ने अमृत भारत ट्रेन को मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। इस ट्रेन में आपको एसी कोच नहीं दिए गए हैं। पूरी ट्रेन में आपको सिर्फ स्लीपर और जनरल कोच मिलेंगे।
  • अमृत भारत में कुल 22 कोच दिए गए हैं। इसमें आपको एक आगे और एक पीछे इंजन का सपोर्ट दिया गया है। इससे ट्रेन को रफ्तार देने और उसे रोकने में मदद मिलती है।
  • अमृत भारत का किराया वंदे भारत की तुलना में काफी कम है जिससे कम बजट में भी लंबी दूरी की यात्रा करना यात्रियों के लिए काफी आसान हो गया है।
  • जहां वंद भारत की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचती है वहीं अमृत भारत की अधिकतम रफ्तार 130 किमी/घंटा तक ही है। अमृत भारत में स्टॉपेज अधिक दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Airtel का 77 दिन चलने वाला प्लान, इस सस्ते रिचार्ज ने दे दी बड़ी राहत
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article