यूटिलिटी

UPI Payment: UPI पेमेंट के लिए ट्रांजेक्शन की लिमिट हुई 5 लाख, लेकिन सिर्फ इनके लिए

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 5, 2024, 02:05 PM IST

UPI Payment: यह सर्विस को 10 जनवरी 2024 तक शुरू होने वाली है। हालांकि यह अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए लागू होगी। RBI ने दिंसबर में मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पेमेंट के लिए लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की घोषणा की थी।

Image

UPI Payment: UPI पेमेंट के लिए ट्रांजेक्शन की लिमिट हुई 5 लाख, लेकिन सिर्फ इनके लिए

UPI Payment: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 8 दिसंबर 2023 को UPI पेमेंट के लिए ट्रांजेक्शन की लिमिट को 5 लाख रुपये करने का ऐलान किया था। अब यह सर्विस को 10 जनवरी 2024 तक शुरू होने वाली है। हालांकि यह अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए लागू होगी। RBI ने दिंसबर में मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पेमेंट के लिए लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की घोषणा की थी। ये ऐलान केंद्रीय बैंक ने अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को पेमेंट के लिए किया गया था।

क्या है नियम

RBI ने तब UPI ऑटो पेमेंट की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव भी दिया था। घोषणा के अनुसार जब UPI ऑटो-पेमेंट किया जाता है तो अतिरिक्त फैक्टर ऑथेंटिकेशन (AFA) की आवश्यकता होती है। फिलहाल यह AFA तब लागू होता है जब 15,000 रुपये से अधिक के पैसे की ऑटो-पेमेंट की जाएगी।

बढ़ी हुई सीमा केवल वैरिफाइड मर्चेंट पर ही लागू

19 दिसंबर 2023 के NPCI सर्कूलर के अनुसार UPI एक पसंदीदा पेमेंट का तरीका बन गया है। आरबीआई के डेवलपमेंटल और रेगुलेटरी पॉलिसी के रूप में उभरने के साथ, विकासात्मक और नियामक नीतियों पर आरबीआई के 81 दिसंबर की स्टेटमेंट के अनुसार अलग केटेगरी के लिए यूपीआई में प्रति लेनदेन लिमिट बढ़ाए जाने की जरूरत है। अस्पतालों और शैक्षिक सेवाओं से जुड़ी केटेगरी के तहत व्यापारियों के लिए यूपीआई में प्रति लेनदेन प्राइस लिमिट अब 5 लाख तक बढ़ा दी गई है। यह बढ़ी हुई सीमा केवल वैरिफाइड मर्चेंट पर ही लागू होगी। सभी सदस्यों से 10 जनवरी 2024 तक लागू करने के लिए कहा गया था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article