उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस दिवाली एक नया अल्ट्रा-लक्ज़री रिहायशी प्रोजेक्ट लॉन्च होने जा रहा है। रियल एस्टेट कंपनी जश्न रियल्टी ने घोषणा की है कि वह करीब 18 एकड़ में विकसित हो रहे जश्न गोल्फ एस्टेट को बाजार में उतारेगी। कंपनी के अनुसार, यह गोल्फ-फेसिंग परियोजना '4.99 BHK' कॉन्सेप्ट पर आधारित होगी, जिसे उसने भारत की अपनी तरह की पहली आवासीय श्रेणी बताया है।
कंपनी का दावा है कि परियोजना में उत्तर प्रदेश का पहला रेजिडेंशियल स्काईवॉक, पहला सॉल्ट थेरेपी रूम और पहला क्रायोथेरेपी रूम विकसित किया जाएगा। इसके अलावा भारत का पहला फ्लोटिंग पैडल कोर्ट भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होगा। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
प्रीमियम सुविधाएं होंगी उपलब्ध
जश्न रियल्टी के मुताबिक, परियोजना में 100 से अधिक प्रीमियम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें सेंट्रल विस्टा, प्राकृतिक झीलें, फ्लोटिंग गज़ेबो, म्यूजिकल फाउंटेन, हर्बल गार्डन, मेडिटेशन लॉन, योगा डेक, सीनियर सिटीजन गार्डन, जॉगिंग और साइक्लिंग ट्रैक, आउटडोर फिटनेस ज़ोन और क्रिकेट प्रैक्टिस पिच शामिल हैं।
इसके अलावा परियोजना में मिनी गोल्फ कोर्स, इनडोर बॉलिंग एली, आधुनिक क्लब हाउस, मल्टी-स्पोर्ट्स ज़ोन, प्रीमियम फिटनेस सेंटर, कैफे और सोशल लाउंज जैसी सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं। रियल एस्टेट क्षेत्र के विशेषज्ञों का कहना है कि आवास खरीदार अब केवल घर नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, मनोरंजन और लाइफस्टाइल सुविधाओं से लैस एकीकृत आवासीय परियोजनाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में यह परियोजना लखनऊ के लक्ज़री हाउसिंग बाजार में नया विकल्प बन सकती है।
