यूटिलिटी

Top Heart Hospital In India: भारत के 10 शीर्ष हार्ट हॉस्पिटल, नोट करें पता और फोन नंबर, जानें कैसे लें अप्वाइमेंट

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Nov 20, 2022, 11:54 AM IST

Top Heart Hospitals in India: यहां हम आपके लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ हार्ट के अस्पतालों की सूची, पता और फोन नंबर लेकर आए हैं। यदि परिवार में कोई दिल संबंधी बीमारी से पीड़ित है या फिर इसके लक्षण सामने आ रहे हैं, तो आप यहां से फोन नंबर सेव कर कॉल कर अप्वाइमेंट बुक कर सकते हैं।

Image

भारत के 10 सर्वश्रेष्ठ हार्ट हॉस्पिटल

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय शहरों में रहने वाले 12 से 14 प्रतिशत लोग दिल की बीमारी से पीड़ित।
  • हार्ट अटैक मौत का सबसे बड़ा कारण बन रहा है।
  • यहां नोट करें टॉप 10 हार्ट हॉस्पिटल और फोन नंबर।

Top Heart Hospitals in India: जहां दिल वहीं जिंदगी, दिल हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह हमारे शरीर के सभी अंगों तक रक्त के जरिए ऑक्सीजन और अन्य पोषक तत्व पहुंचाने का कार्य करता है। खानपान और जीवनशैली में परिवर्तन के कारण आजकल हर दूसरा व्यक्ति 30 की उम्र में 70 की उम्र के बीमारी से (Heart Hospital Delhi) पीड़ित है। इसमें दिल की बीमारियों (Heart Disease) से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। आए दिन हार्ट अटैक की खबरें दिल दहला देती हैं। हार्ट अटैक मौत का सबसे बड़ा कारण बन रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय शहरों (Heart Disease In India) में रहने वाले 12 से 14 प्रतिशत और गांव की करीब 8 प्रतिशत आबादी दिल की बीमारी से ग्रस्त है। WHO की ताजा रिपोर्ट पर नजर डालें तो प्रति वर्ष करीब 20 लाख से ज्यादा लोग दिल की बीमारी से अपनी जान गंवा देते हैं। कोविड-19 के बाद से यह स्थिति और भी भयावह हो गई है।

युवाओं में भी सडन कार्डिएक अरेस्ट और एक्यूट हार्ट अटैक अधिक देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो हार्ट अटैक से पहले हमारा शरीर संकेत देना शुरू कर देता है। ऐसे में यदि समय पर ब्लड प्रेशन व अन्य जांच करवा लिया जाए, तो व्यक्ति इस बीमारी को मात दे (Top Heart Hospitals In India) सकता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ हार्ट के अस्पतालों की सूची, पता और फोन नंबर लेकर आए हैं। यदि परिवार में कोई दिल संबंधी बीमारी से पीड़ित है या फिर इसके लक्षण सामने आ रहे हैं, तो आप यहां से फोन नंबर सेव कर कॉल कर अप्वाइमेंट ले सकते हैं।

Heart Hospitals in India, हार्ट के टॉप 10 हॉस्पिटल

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

फोन नंबर - 011 2658 8500

सर गंगाराम अस्पताल, दिल्ली

पता: ओल्ड राजेंद्र नगर, नई दिल्ली (110060)

फोन नंबर - 011 4225 4000

फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट

फोन नंबर- 91-11-47135000

नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट

पता: 49-50 कम्यूनिटी सेंटर, डी ब्लॉक, ईस्ट ऑफ कैलाश नई दिल्ली 110065

फोन नंबर - 1800 572 6600, +91 -11-46600700, 46606600

मेट्रो हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट

पता: नोएडा सेक्टर 12, उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर - 9871124095

मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल

पता: 108 आईपी एक्सटेंशन पटपड़गंज नई दिल्ली 110092

फोन नंबर - 011 71212121

अपोलो इंद्रप्रस्थ हॉस्पिटल

पता: मथुरा रोड, जसोला विहार, नई दिल्ली 110076

फोन नंबर - +91 11 –26925858/26925801

बीएलके हार्ट सेंटर

पता: पूसा रोड, राजेंद्र पैलेस, नई दिल्ली-110005

फोन नंबर - 011 3040 3040

सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली

पता: अपोजिट एम्स, रिंग रोड, नई दिल्ली 110029

फोन नंबर - 011 26165060, 011 26165032, 011 26198126, 011 26168336,011 26168330

मणिपाल अस्पताल, द्वारका

पता: पाल विहार, सेक्टर 6 द्वारका

फोन नंबर - 011 4967 4967

मेदांता- दे मेडेसिटी गुड़गांव

पता: बख्तर सिंह रोड, सेक्टर-38 गुड़गांव, हरियाणा

फोन नंबर - 0124 414 1414

बी.एम हार्ट रिसर्च सेंटर, कोलकाता

फोन नंबर - +913324567890

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में दिखाने के लिए पहले आपको अप्वाइमेंट लेना होगा। वहीं यदि इमरजेंसी केस है तो आप डायरेक्ट भी दिखा सकते हैं। इसके अलावा यदि आपका पहले से कहीं इलाज चल रहा हैऔर आप एम्स या किसी अन्य हॉस्पिटल में दिखाना चाहते हैं, तो यहां से आप अपना रेफर करवा सकते हैं।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article