The Leela Hotel Offers: जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, वैसे-वैसे लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए पहाड़ों, नदियों और झीलों की ओर रुख कर रहे हैं। अगर आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपके डेस्टिनेशन्स में केरल और राजस्थान भी शामिल है तो ये खबर आपके लिए ही है। जी हां, अगर आप केरल या राजस्थान में छुट्टियां मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको लग्जरी होटल्स में स्टे पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलेगा।
राजस्थान और केरल के इन होटल्स और रिजॉर्ट पर मिल रहा है ऑफर
भारत का जाना-माना लग्जरी होटल चेन द लीला आपके लिए एक जबरदस्त ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर में आप 2 रात के किराये में 3 रात के लिए स्टे कर सकते हैं। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि अगर आपको 3 रात के लिए होटल में स्टे करना है तो आपको सिर्फ 2 रात के ही पैसे देने होंगे। ये ऑफर द लीला के जयपुर और उदयपुर के होटलों में लागू हैं। इसके अलावा, केरल के कोवलम में द लीला के Raviz Hotel और Raviz Ashtamudi रिजॉर्ट में भी ये ऑफर लागू होगा। ध्यान रहे कि ये ऑफर 30 सितंबर तक के स्टे पर ही लागू है।
कपल के साथ 2 बच्चों का स्टे फ्री
द लीला की वेबसाइट पर मिली जानकारी के मुताबिक इस ऑफर के तहत सुइट बुक करने पर गेस्ट्स को बुफे ब्रेकफास्ट और एयरपोर्ट से आने और ले जाने की सुविधा भी मिलेगी। बताते चलें कि ऑफर में 6 साल तक के 2 बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ कमरे में फ्री स्टे कर सकते हैं। हालांकि, रूम में बच्चों के लिए एक्स्ट्रा बेड नहीं दिया जाएगा। अगर आप बच्चों के लिए एक्स्ट्रा बेड लेना चाहते हैं तो आपको होटल की पॉलिसी के तहत अलग से चार्ज देना होगा। ऑफर के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए आप द लीला की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
