यूटिलिटी

Kisan Vikas Patra: पोस्ट की सबसे जबरदस्त ब्याज वाली स्कीम, इतने महीने में डबल हो जाएगा पैसा

Post Office Kisan Vikas Patra: पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश की राशि पर पर ब्याज का कैलकुलेशन कम्पाउंडिंग आधार पर होता है। किसान विकास पत्र को पैसा डबल करने वाली स्कीम के रूप में भी जाना जाता है।

Image

Kisan Vikas Patra

Photo : iStock

Kisan Vikas Patra: पोस्ट ऑफिस की कई स्मॉल सेविंग स्कीम लोगों के बीच बहुत पॉपुलर है। इनमें से एक है किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra)। अगर आप इन दिनों निवेश के लिए किसी ऐसी स्कीम की तलाश में हैं, जहां बेहतर रिटर्न के साथ-साथ आपकी राशि भी सुरक्षित रहे तो यह स्कीम आपके लिए हो सकती है। किसान विकास पत्र को पैसा डबल करने वाली स्कीम के रूप में भी जाना जाता है। क्योंकि इसमें निवेश की राशि 115 महीने में डबल हो जाती है। यानी पांच लाख रुपये 115 महीने में 10 लाख में तब्दील हो जाएगा।

ब्याज का कैलकुलेशन

पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश की राशि पर पर ब्याज का कैलकुलेशन कम्पाउंडिंग आधार पर होता है। इस स्कीम में निवेश की राशि पर सरकार 7.5 फीसदी की दर से सालाना ब्याज ऑफर कर रही है। किसान विकास पत्र में 1,000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद 100 रुपये के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है।

ब्याज की समीक्षा

इस स्कीम में आपकी निवेश की राशि 115 महीने में डबल हो जाएगी। हालांकि, मैच्योरिटी अवधि पहले 123 महीने थी, जिसे घटाकर पहले 120 महीने और फिर 115 महीने कर दिया गया है। इस वजह से किसान विकास पत्र स्कीम पहले के मुकाबले अब और अधिक फायदेमंद हो गई है। किसान विकास पत्र में निवेश पर सात फीसदी से अधिक का सालाना ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम पर मिलने वाले ब्याज की समीक्षा सरकार हर तीन महीने पर करती है।

कैसे खुलेगा खाता?

किसान विकास पत्र में निवेश करने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना होगा। वहां पर जमा रसीद के साथ आवेदन भरना होगा और फिर निवेश की रकम नगद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट से जमा करनी होगी। आवेदन पत्र के साथ आपको अपना पहचान पत्र भी देना होगा। इसके बाद किसान विकास पत्र में निवेश के लिए अकाउंट ओपन हो जाएगा।

निवेश की मैक्सिमम लिमिट

इस स्कीम में निवेश की कोई मैक्सिम लिमिट नहीं है। आप ज्वाइंट अकाउंट खोलकर भी इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। साथ ही किसान विकास पत्र में नॉमिनी की सुविधा भी उपलब्ध है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 10 साल से कम उम्र के नाबालिग का भी अकाउंट भी खुल सकता है। हालांकि, उनकी तरफ से कोई वयस्क ही अकाउंट ओपन करवा सकता है। इसके बाद जैसे ही नाबालिग की उम्र 10 साल पूरी हो जाती है, तो खाते को उसके नाम पर ट्रांसफर कर दिया जाता है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article