PM Yashasvi scholarship 2022 Registration Online: देश में लाखों की संख्या में ऐसे छात्र हैं जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ना पड़ता है। ऐसे में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए मोदी कर सरकार पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना लेकर (PM Yashasvi scholarship) आई है। इस स्कॉलरशिप योजना के तहत केंद्र सरकार 9वीं 11वीं और 12वीं के छात्रों को 75 हजार रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
इसके साथ ही छात्रों के रहने से लेकर खाने की व्यवस्था मुफ्त मुहैया करवाई जाएगी। इस योजना के तहत गांव के किसान, गरीब और वंचित परिवारों की दहलीज पर शिक्षा की लौ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। हालांकि इस योजना का लाभ वहीं छात्र उठा सकते हैं, जिनके माता पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हैं। ऐसे में यदि आप अब तक इस योजना से अनजान हैं, तो हमारे इस लेख से जुड़े रहें।
पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना क्या है?
प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना अब तक की सबसे बड़ी छात्रवृत्ति योजनाओं में से एक है। इसके तहत 9वीं से 10वीं के छात्रों को प्रति वर्ष 75000 रुपये स्कॉलरशिप दिया जाएगा। वहीं 11 से 12वीं के छात्रों को 1 लाख 25 हजार छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए छात्रों को पहले एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना होगा। एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करने के बाद ही छात्र स्कॉलरशिप के लिए पात्र होंगे। इस योजना का उद्देश्य उन छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जो आर्थिक तंगी के चलते बीच में पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर हो जाते हैं।पीएम यशस्वी योजना के लिए योग्यता
इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्र भारत का मूल निवासी होना चाहिए। माता-पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, एंट्रेंस टेस्ट क्वालीफाई करने वाले छात्रों को ही इसका लाभ दिया जाएगा। ध्यान रहे स्कॉलरशिप सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। एंट्रेंस टेस्ट क्वालीफाई होने के बाद छात्रवृत्ति के लिए पुन: फॉर्म भरना होगा। इस दौरान बैंक के पासबुक की फोटोकॉपी संलग्न करना ना भूलें।
पीएम यशस्वी योजना के लिए कैसे करें अप्लाई
- PM Yashasvi scholarship Yojana के लिए, सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Department Of Social Justice & Empowerment की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर PM Young Achievers Scholarship Award Scheme लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके फोन पर एसएमएस के माध्यम से फोन पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
