PM Kisan Samman Nidhi Eligibility in Hindi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जल्द ही किसानों के बैंक खाते में पहुंचने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी 2024 को किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये की रकम ट्रांसफर करेंगे। यह इस साल यानी 2024 की पहली किस्त होगी। पीएम किसान स्कीम के जरिए सरकार देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए साल में 6000 रुपये की राशि उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती है। यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में जारी की जाती है। लेकिन कुछ ऐसे किसान हैं, जिन्हें पीएम किसान की राशि नहीं मिलेगी।
Check PM Kisan 16th Installment Direct Link
ई-केवाईसी नहीं पूरी की
किसान, जिन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम में अपनी ई-केवाईसी नहीं पूरी की है। उन्हें 2000 रुपये की किस्त नहीं आएगी। पीएम किसान की किस्त पाने के लिए केवाईसी कराना जरूरी है। इसके अलावा जिन किसानों ने अभी तक अपने भूलेखों का वेरिफिकेशन नहीं कराया है, उनके खाते में भी किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त ट्रांसफर नहीं की जाएगी।
पीएम किसान रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी
ऐसे किसान, जिन्होंने स्कीम में रजिस्ट्रेशन करते समय किसी भी तरह की गलत जानकारी दी है। उनके खाते में 2000 रुपये की किस्त नहीं जमा होगी। पीएम किसान स्कीम में कई बार धांधली देखने को मिली है। ऐसे किसानों को लेकर सरकार काफी सख्त है। इसलिए अगर आपने कोई भी गलती की होगी, तो आपको पीएम किसान की राशि मिलने में मुश्किल हो सकती है।पीएम किसान की 16वीं किस्त
सरकार ने नवंबर 2023 में पीएम किसान की 15वीं किस्त ट्रांसफर की थी। अब किसान 16वीं किस्त के इंतजार में हैं। पीएम किसान की राशि हर चार महीने के अंतराल पर किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। पिछले साल सरकार ने 27 फरवरी को किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई थी।
