Delhi airport Flight cancellations: भारतीय वायुसेना (IAF) द्वारा एयरपोर्ट का अधिग्रहण किए जाने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कई फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है। अब तक की जानकारी के अनुसार, कुल 138 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों उड़ानें शामिल हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट से कैंसिल की गई फ्लाइट्स की जानकारी
- अंतरराष्ट्रीय आगमन: 4 उड़ानें
- अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान: 5 उड़ानें
- घरेलू आगमन: 63 उड़ानें
- घरेलू प्रस्थान: 66 उड़ानें
हवाई अड्डों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि हवाई अड्डों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और हवाई क्षेत्र से संबंधित प्रतिबंधों के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि विमानन कंपनियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ान के निर्धारित प्रस्थान से काफी पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें।
भारत के कई एयरपोर्ट बंद
बता दें कि पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को नाकाम करने और बढ़ने विवाद के बाद गुरुवार, 8 मई को इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट, अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइनों ने 400 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं थी। वेरिफाइड सूची के अनुसार- चंडीगढ़, श्रीनगर, अमृतसर, लुधियाना, भुंतर, किशनगढ़, पटियाला, शिमला, कांगड़ा-गग्गल, भठिंडा, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, हलवारा, पठानकोट, जम्मू, लेह, मुंद्रा, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर, केशोद, कांडला और भुज हवाई अड्डे को फिलहाल बंद रखा गया है।क्या करें यात्री
भारतीय एयरलाइंस ने फ्लाइट कैंसिल को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी दी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले एयरलाइन से संपर्क कर लें और उड़ानों का स्टेटस चेक कर लें। बता दें कि यह कदम एयरपोर्ट की विशेष सैन्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, और यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है।3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने के निर्देश
कर्नाटक में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने शुक्रवार को यात्रियों से उड़ानों के निर्धारित प्रस्थान से कम से कम तीन घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचने की अपील की। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यह निर्देश देशभर में बढ़ी सुरक्षा सतर्कता को देखते हुए जारी किया है।यात्रियों के लिए जारी एक परामर्श में कहा गया है, "देशभर में सुरक्षा सतर्कता बढ़ने के कारण सभी हवाई अड्डों पर जांच प्रक्रिया सख्त कर दी गई है। यात्री समय पर चेक-इन, सुरक्षा जांच और बोर्डिंग सुनिश्चित करने के लिए तीन घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंच जाएं।"
इसके साथ ही हवाई अड्डे ने यात्रियों से यह भी कहा कि वे अपनी उड़ान के संबंध में किसी भी ताजा जानकारी के लिए विमानन कंपनी से संपर्क करें। इसमें कहा गया है, "हम इस समय आपकी समझदारी और सहयोग की सराहना करते हैं।"
