यूटिलिटी

LPG KYC बार-बार हो रहा है फेल तो बदल दें फोन की यह सेटिंग, तुरंत हो जाएगा काम

KYC प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग शिकायत कर रहे हैं कि उनका KYC बार-बार फेल हो रहा है। इसकी मुख्य वजह इंटरनेट कनेक्शन है, क्योंकि अधिकतर लोग KYC के लिए Wi-Fi नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Image

LPG KYC बार-बार हो रहा है फेल तो बदल दें फोन की यह सेटिंग, तुरंत हो जाएगा काम

सरकार ने उन सभी उपभोक्ताओं को अलर्ट जारी किया है, जिन्होंने लंबे समय से अपने LPG कनेक्शन का KYC अपडेट नहीं कराया है। खासतौर पर Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लाभार्थियों को तुरंत KYC पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गैस सप्लाई में किसी तरह की बाधा न आए। एलपीजी केवाईसी का काम बिना गैस एजेंसी गए घर से ही मोबाइल के जरिए हो सकता है, लेकिन कई लोग अपना केवाईसी कर ही नहीं पा रहे हैं।

KYC के दौरान आ रही दिक्कत

KYC प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग शिकायत कर रहे हैं कि उनका KYC बार-बार फेल हो रहा है। इसकी मुख्य वजह इंटरनेट कनेक्शन है, क्योंकि अधिकतर लोग KYC के लिए Wi-Fi नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं।

आधार फेस ऐप काम न करने की समस्या

KYC के लिए इस्तेमाल होने वाला Aadhaar FaceRD ऐप Wi-Fi पर सही तरीके से काम नहीं कर पा रहा है। इसके कारण फेस ऑथेंटिकेशन फेल हो जाता है और KYC प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती। इससे उपभोक्ताओं को बार-बार कोशिश करनी पड़ रही है। सिक्योरिटी के लिए लिहाज से भी आधार का ऐप मोबाइल नेटवर्क को प्राथमिकता देता है।

मोबाइल डेटा से आसानी से होगा KYC

अगर आपको भी एलपीजी केवाईसी करने में दिक्कत आ रही है तो तुरंत वाई-फाई को बंद करें और मोबाइल डेटा ऑन करें। यदि आप वाई-फाई की जगह मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करें, तो KYC प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सकती है। मोबाइल नेटवर्क पर फेस ऑथेंटिकेशन अधिक स्थिर तरीके से काम करता है, जिससे फेल होने की संभावना कम हो जाती है।

समय पर KYC कराना जरूरी

सरकार ने स्पष्ट किया है कि समय पर KYC अपडेट नहीं कराने पर गैस कनेक्शन प्रभावित हो सकता है। इसलिए सभी उपभोक्ताओं, विशेषकर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द KYC पूरा करें और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए सही नेटवर्क का इस्तेमाल करें।

मोबाइल से कैसे करें LPG KYC?

सबसे पहले उस गैस एजेंसी का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें जिसका कनेक्शन आपके पास है जैसे- HP, Bharat Gas या Indane। इसके बाद मोबाइल नंबर और कस्टमर आईडी के साथ लॉगिन करें। अब Aadhaar FaceRD को भी डाउनलोड करें। इसके बाद गैस एजेंसी का ऐप ओपन करें और KYC के विकल्प पर क्लिक करें।

इसके बाद Aadhaar FaceRD ऐप अपने आप खुल जाएगा। इसमें दिख रहे घेरे में देखें और जल्दी-जल्दी पलकें झपकाएं। महज कुछ ही सेकेंड में आपका केवाईसी पूरा हो जाएगा और गैस एजेंसी जाने का झंझट नहीं रहेगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article