मौजूदा समय में Aadhaar Card हर काम के लिए एक जरूरी दस्तावेज बन गया है, लेकिन अगर आप अपना 12-अंकों का नंबर भूल गए हैं या आपका कार्ड कहीं खो गया है, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। UIDAI ने कई आसान तरीके दिए हैं जिनसे आप घर बैठे ही अपना आधार नंबर पता कर सकते हैं। वेबसाइट, SMS, ईमेल और mAadhaar ऐप के जरिए यह काम कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि अगर आपका आधार कार्ड खो गया है तो कैसे आप SMS और ईमेल के जरिए मिनटों में रिकवर कर सकते हैं।
वेबसाइट के जरिए आधार नंबर वापस पाने का तरीका
- uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं, 'My Aadhaar' सेक्शन में जाएं और 'Retrieve
Aadhaar Number ' पर क्लिक करें। - इस पेज पर आपको आधार कार्ड पर रजिस्टर्ड नाम, मोबाइल नंबर और फिर कैप्चा डालना होगा।
- इसके बाद, 'Send OTP' पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आपके फोन पर एक OTP भेजा जाएगा। आपको वह OTP भरना होगा और क्लिक करना होगा।
- इसके बाद, आधार कार्ड की सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
- आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह से मुफ्त है।
आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, तो OTP वेरिफिकेशन के बाद आधार से जुड़ी जरूरी जानकारी SMS के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। जैसे ही आप ओटीपी डालकर सबमिट करेंगे, स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई देगा। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर तुरंत एक टेक्स्ट मैसेज (SMS) आएगा, जिसमें आपका खोया हुआ आधार नंबर (Aadhaar Number) सुरक्षित रूप से लिखा होगा। इससे आधार नंबर दोबारा हासिल करना काफी आसान हो जाता है।
ईमेल या IVRS के जरिए ऐसे पता करें आधार नंबर
यूज़र्स getdetail.aadhaar@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं। ईमेल का सब्जेक्ट खाली छोड़ दें और बॉडी में अपना नाम, पिन कोड और UID लिखें। आपको 24 घंटे के अंदर जवाब मिल जाएगा। इसके अलावा, आप IVRS के जरिए 1940 पर कॉल कर सकते हैं - वॉयस कमांड को फॉलो करें और आधार की जानकारी सुनें। यह तरीका बुज़ुर्गों या उन लोगों के लिए अच्छा है जो टेक्नोलॉजी के बारे में ज्यादा नहीं जानते।
अगर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल नहीं है, तो क्या करें?
ऐसी स्थिति में, नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाएं। वहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए नंबर का पता लगाया जा सकता है। मदद के लिए आप UIDAI की हेल्पलाइन 1940 पर भी कॉल कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि अपना मोबाइल नंबर और ईमेल पहले से ही अपडेट रखें, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।
इन बातों का ख्याल रखें
मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी को हमेशा आधार से लिंक रखें। ऐसा करने से आपको आधार की रिकवरी आसानी से होगी। नही तो OTP सत्यापन के बिना जानकारी प्राप्त नहीं की जा सकती।
