यूटिलिटी

कहीं आप भी तो खाने में नहीं खा रहे नकली जीरा, खुद इन तरीकों से करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 29, 2023, 02:32 PM IST

Cumin Seeds Check Real or Fake: खाने की चीजों में भी धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है। जीरा भी उन्हीं चीजों में से एक है, जिसमें मिलावट की जा रही है। मिलावटी जीरा खाने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लोग समझ नहीं पाते हैं कि वह जो चीज खरीदकर अपने घर लेकर जा रहे हैं, वह असली है या फिर नकली।

Image

Cumin Seeds Check Real or Fake

Photo : iStock

Cumin Seeds Check Real or Fake: आज के दौर में करीब-करीब हर चीज में मिलावट है या फिर वह नकली है। खाने की चीजों में भी धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है। जीरा (Cumin Seeds) भी उन्हीं चीजों में से एक है, जिसमें मिलावट की जा रही है। मिलावटी जीरा खाने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लोग समझ नहीं पाते हैं कि वह जो चीज खरीदकर अपने घर लेकर जा रहे हैं, वह असली है या फिर नकली।

आम लोग असली जीरे का पहचान सही से नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से असली और नकली जीरे की पहचान कर सकते हैं।

इन तरीकों से खुद करें असली और नकली जीरे की पहचान:-

  • जीरा पहचानने का एक तरीका ये है कि सबसे पहले आपको जीरे को हाथ पर मसलकर देख लें। अगर मसलने से जीरे का कुछ नहीं बिगड़ता है तो समझ लाजिए कि वह असली है, वहीं नकली जीरा मिट्टी की तरह बिखर जाता है।
  • जीरा पहचानने का एक तरीका ये है कि एक कटोरी में पानी लें और उसमें जीरा डालकर छोड़ दें। अगर जीरा रंग छोड़े या टूट जाए तो समझ लीजिए कि जीरा नकली है।
  • असली जीरे को उसकी खूशबू से भी पहचाना जा सकता है। वहीं नकली जीरे में खुशबू नहीं होती है।

हमें उम्मीद है कि हमारी ओर से ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली और नकली जीरे की पहचान कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article