यूटिलिटी

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली और मिलावटी गुड़, खुद ऐसे करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 28, 2023, 10:05 AM IST

Jaggery Check Real or Fake: गुड़ स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद चीज है और ठंड के मौसम में लोग इसे ज्यादा खाते हैं। लेकिन बाजार में असली गुड़ के साथ नकली और मिलावटी गुड़ धड़ल्ले से बिक रहा है, जिसकी पहचान करना आसान नहीं है।

Image

Jaggery Check Real or Fake

Photo : iStock

Jaggery Check Real or Fake: आज के इस समय में ज्यादातर चीज या तो नकली मिल रही है या फिर उसमें मिलावट है। नकली या मिलावटी चीज खाने से हमारा स्वास्थ्य (Health) खराब हो सकता है। गुड़ (Jaggery) स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद चीज है और ठंड के मौसम में लोग इसे ज्यादा खाते हैं। लेकिन बाजार में असली गुड़ के साथ नकली और मिलावटी गुड़ धड़ल्ले से बिक रहा है, जिसकी पहचान करना आसान नहीं है।

अब ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि असली गुड़ की पहचान कैसे करें। इसी को लेकर आज हम बताते हैं कि आप कैसे असली गुड़ की पहचान कर सकते हैं, जिससे आप हमेशा बाजार से असली गुड़ खरीद पाएंगे।

इन तरीकों से खुद करें असली गुड़ की पहचान:-

  • असली गुड़ की पहचान के लिए सबसे आसान तरीका ये है कि आप उसे रंग से पहचान सकते हैं। गहरे भूरे या फिर ब्राउन रंग के गुड़ को असली माना जाता है। वहीं पीला या फिर हल्का भूरा रंग मिलावटी हो सकता है।
  • असली गुड़ की पहचान का एक तरीका ये है कि आप उसे पानी में डालकर देखें। अगर पानी में डालने पर गुड़ के छोटे-छोटे टुकड़े अगर पूरी तरह घुल जाए तो समझ लीजिएगा कि वह असली है, वहीं अगर गुड़ नकली होगा तो उसके टुकड़े पानी के नीचे बर्तन पर चिपक जाएंगे।
  • इसके अलावा आप गुड़ की पहचान खाकर भी कर सकते हैं। गुड़ अगर खाने में मीठा लगे तो समझ लीजिएगा कि वह असली है, वहीं अगर खाने में वह नमकीन या फिर कड़वा लगे तो वह नकली गुड़ है।

हमें उम्मीद है कि ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली और नकली गुड़ की पहचान कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article