Black Pepper Check Real or Fake: मिलावट के इस दौर में करीब-करीब हर चीज में मिलावट देखने को मिल रही है। काली मिर्च (Black Pepper) भी उन्हीं चीजों में से एक है, जिसमें मिलावट की जा रही है। हर घर के किचन में रखी काली मिर्च का इस्तेमाल चाय, सब्जी, दाल समेत कई चीजों में होता है। साथ ही कई बीमारियों में काली मिर्च खाने से काफी फायदा भी पहुंचता है। लेकिन अब बाजार में काली मिर्च या तो नकली, या फिर मिलावटी मिल रही है। मिलवाटी चीजें खाने से हमारा स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि हम काली मिर्च की पहचान कैसे करें। दरअसल आम आदमी को काली मिर्च की पहचान करना अच्छे से नहीं आता है और वह घर पर नकली या फिर मिलावटी काली मिर्च ले आता है। इसी को लेकर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे काली मिर्च की पहचान कर सकते हैं।
ऐसे करें असली काली मिर्च की पहचान:-
- काली मिर्च को पहचानने का एक तरीका ये है कि दानों को पानी में डालकर देखें। अगर दाने ऊपर तैरने लगे तो ये पपीते के बीज हो सकते हैं, वहीं अगर ये डूब जाए तो समझ लीजिए कि काली मिर्च असली है।
- काली मिर्च को पहचानने का एक तरीका ये है कि जिस काली मिर्च को आप खरीद रहे हैं, उसे किसी टेबल पर रखें। उसके बाद उस काली मिर्च को अंगूठे से दबाते हुए फोड़ने की कोशिश करें। अगर वह टूट जाए तो समझ लीजिए कि वह काली मिर्च नकली है। वहीं असली काली मिर्च अंगूठे के दबाव से नहीं टूटती है।
हमें उम्मीद है कि ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली और नकली काली मिर्च की पहचान कर पाएंगे।
