क्रिकेट

'अब तक की सबसे सपाट पिच', भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच ड्रॉ होने पर भड़के पूर्व कप्तान

Jeremy Koni Accuses Pitch Curator For Flat Wellington Track: न्यूजीलैंड और मेहमान भारत के बीच वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ रहा और इसकी बड़ी वजह रही वहां की पिच। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने इसे अब तक की सबसे सपाट पिच करार दिया और बताया कि आखिर ये हुआ क्यों।

Image

भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट की पिच पर उठे सवाल

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच ड्रॉ
  • पूर्व कीवी कप्तान जेरेमनी कोनी पिच क्यूरेटर पर भड़के
  • कोनी ने बताया आखिर ऐसा हुआ क्यों

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ’अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ’औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था। पिच पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में पांचवें दिन भी बेजान बनी रही और इस पर दोनों टीम के बल्लेबाजों को खास परेशानी नहीं हुई।

न्यूजीलैंड की तरफ से 52 टेस्ट और 88 वनडे खेलने वाले पूर्व कप्तान कोनी ने पीटीआई से कहा, "मैंने बहुत लंबे समय से यहां की पिच को इतना सपाट देखा। यह सबसे सपाट पिच थी। इस पिच को अब ग्राउंड्समैन की नई टीम देख रही है। पिछले ग्राउंड्समैन के जाने के बाद पिच की स्थिति अच्छी नहीं थी। उन्होंने पिच को काफी औसत स्थिति में छोड़ा था, इसलिए पिच को तैयार करने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने मुझे बताया कि पिच के इतना बेजान होने का यही कारण है।"

बेबाक राय रखने के लिए मशहूर कोनी ने बेसिन रिजर्व पिच की प्रकृति को लेकर अपनी निराशा को छिपाया नहीं। उन्होंने कहा, "पिच के लिहाज से यह मैच मेरे लिए थोड़ा निराशाजनक रहा। न्यूजीलैंड में हम टॉस नहीं जीत पाते, इसलिए भारत को बधाई। लेकिन पिच इतनी बेजान, आसान और सपाट हो गई कि गेंदबाजों की भूमिका खास नहीं रही।"

कोनी ने कहा, "पहले दिन सुबह से ही बल्लेबाजों का दबदबा बना रहा। पहले सत्र में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी कुछ खास अच्छी नहीं रही, लेकिन उसके बाद बल्लेबाजों ने पूरी तरह से दबदबा बना दिया। गेंदबाजों के लिए इसमें कुछ भी नहीं था।"

पहले चार दिनों तक मौसम अच्छा रहने के बावजूद पिच से स्पिनरों को खास मदद नहीं मिली। कोनी ने कहा, "पिच से कोई खास उछाल नहीं मिल रही थी। स्पिनरों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। वेलिंगटन में आमतौर पर काफी उछाल होता है। मौसम अच्छा रहा है और यह वास्तव में भारत के लिए काफी अनुकूल था। न्यूजीलैंड में ऐसा मौसम बहुत कम देखने को मिलता है।"

उन्होंने कहा, "क्रिकेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बीच संतुलन जरूरी है। उम्मीद है हमें आगे कुछ और उछाल वाली पिच मिलेगी जिसमें अलग-अलग गेंदबाज की भूमिका होगी।"

कोनी ने हालांकि जसप्रीत बुमराह की तारीफ की जो मैच के दौरान विभिन्न अवसरों पर खतरनाक साबित हुए। उन्होंने कहा, "पिच ने अधिकतर गेंदबाजों को पस्त कर दिया था लेकिन बुमराह ने खतरा पैदा किया है क्योंकि वह अलग तरह के गेंदबाज हैं। मुझे लगता है कि आकाश दीप ने भी यह साबित कर दिया है कि वह अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।" कोनी ने गिल की कप्तानी के बारे में कहा, "गिल नए कप्तान हैं। वह जल्दी सीख जाएंगे।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article