New IRCTC Website: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बड़ा ऐलान किया है। अगर आप रेल से बहुत अधिक सफर करते हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खबर है। छात्रों की मांग पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 15 जुलाई 2026 तक IRCTC की के लिए नई वेबसाइट की घोषण की है। इसको लेकर कुछ छात्रों ने रेल मंत्री से मुलाकात की थी। छात्रों ने रेल मंत्री से वेबसाइट में होने वाली परेशानी और टिकट बुकिंग के दौरान हर दिन आने वाली दिक्कतों को लेकर शिकायत की थी। इस पर उन्होंने 30 दिन के अंदर नई वेबसाइट तैयार करने का भरोसा दिया।
छात्रों की शिकायत पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में तुरंत रेलवे अधिकारियों को कॉल मिला दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छात्र IRCTC की नई वेबसाइट की डिमांड कर रहे हैं। फिर उन्होंने पूछा कि क्या 30 दिन के अंदर वेबसाइट तैयार कर लेंगे? दूसरी तरफ से जवाब मिलने पर वहां पर मौजूद सभी छात्रों से कहा कि 15 जुलाई तक IRCTC की नई वेबसाइट बनकर तैयार हो जाएगी। रेल मंत्री के इस ऑन द स्पॉट एक्शन पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
रेल मंत्री का एक्शन हुआ वायरल
रेल मंत्री के इस ऑन द स्पॉट एक्शन पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। रेल मंत्री का यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस पर लोग अपनी अलग अलग राय दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि कुछ और समय ले लीजिए लेकिन एक बेहतर वेबसाइट बनाइए। वहीं एक शख्स ने यह भी लिखा कि पुराने वेबसाइट को ही बेहतर किया जा सकता है।
आपको बता दें कि केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw गुरुवार को जयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राजस्थान में रेलवे विकास, बेहतर संपर्क और आधुनिक रेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए मजबूत काम किए हैं और कई का अभी भी हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान को रेलवे क्षेत्र में पहले की तुलना में काफी अधिक निवेश मिला है। इससे राज्य में रेल नेटवर्क और सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।
रेलवे के विकास के लिए रिकॉर्ड बजट
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले राजस्थान के लिए रेलवे का बजट करीब 600 करोड़ रुपये था। बाद के वर्षों में इसमें लगातार बढ़ोतरी की गई और अब राज्य को रेलवे विकास के लिए 10,228 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट का लाभ सीधे तौर पर राज्य के रेल यात्रियों और और रेलवे को मिलेगा।
