Post Office Savings Scheme: पोस्ट ऑफिस भारत के सबसे पुराने संस्थानों में से एक हैं और डाक संबंधित सेवाएं प्रदान करने के साथ ही पोस्ट ऑफिस वित्तीय योजनाएं भी ऑफर करते हैं। पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में इन्वेस्ट करके आप अपने पैसे पर सरकार की सुरक्षा की गारंटी तो प्राप्त करते ही हैं साथ ही आपको जबरदस्त रिटर्न्स भी मिलते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना में इन्वेस्ट कर आप मोटा ब्याज कमा सकते हैं। आइये जानते हैं पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट योजना के फायदे और इसकी पात्रता।
कितना मिलेगा रिटर्न?
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट योजना में इन्वेस्ट किये गए पैसों पर आपको 7.5% का सालाना ब्याज मिलता है। अप्रैल 2023 में इस योजना पर मिलने वाली 7% की ब्याज दर को बढ़ाकर 7.5% कर दिया गया था। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट योजना के तहत 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि के लिए अकाउंट खुलवाया जा सकता है। योजना के तहत 1 साल में 6.9% सालाना, 2 और 3 साल में 7% सालाना और 5 साल में 7.5% सालाना की दर से रिटर्न्स प्राप्त किये जा सकते हैं।
योजना की पात्रता और फायदे
कोई भी भारतीय नागरिक, जिसकी उम्र 10 वर्ष से ज्यादा हो, पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट अकाउंट खुलवा सकता है। ध्यान रहे अगर नाबालिग का अकाउंट खुलवाना हो तो उसके पैरेंट्स या फिर गार्डियन के नाम पर अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इस योजना के तहत 3 लोग मिलकर जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। योजना के फायदों की बात करें तो आपको 7.5% सालाना दर से ब्याज मिलता है। इसके साथ ही सरकार की सुरक्षा की गारंटी मिलती है और इतना ही नहीं, इस योजना में इन्वेस्ट किये गए पैसों पर आपको इनकम टैक सेक्शन 1961 के तहत टैक्स बेनेफित भी मिलते हैं।
