यूटिलिटी

IPL में खेल रहे हैं ऑनलाइन गेम,कमाई से पहले जान लें कितना कटेगा टैक्स

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated May 5, 2023, 05:54 PM IST

Income tax on online gaming in IPL: हर रोज आपको सौरभ गांगुली, विराट कोहली से लेकर दूसरे सेलेब्स के ऐसे ऐड मिल जाएंगे, जिसमें इस बात का दावा किया जाता है कि इस शख्स ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए करोड़ों का जैकपॉट जीत लिया है। साल 2021 में भारतीयों ने करीब 7200 करोड़ रुपये दांव पर लगाए थे।

Image

कमाई पर 30 फीसदी कटेगा इनकम टैक्स

Income tax on online gaming in IPL: इस समय IPL अपने पूरे शबाब पर है। और इस दौर में ऑनलाइन गेमिंग का भी बाजार गरम है। हर रोज आपको सौरभ गांगुली, विराट कोहली से लेकर दूसरे सेलेब्स के ऐसे ऐड मिल जाएंगे, जिसमें इस बात का दावा किया जाता है कि इस शख्स ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए करोड़ों का जैकपॉट जीत लिया है। अब कितने लोग करोड़पति बनते हैं और कितने मन मसोस के रह जाते हैं। यह तो अलग हकीकत है। लेकिन एक बात तय है कि अगर आप इस तरह के गेमिंग ऐप से कमाई कर रहे हैं, तो सरकार की नजर में हैं। खास तौर से ऑनलाइन गेमिंग को लेकर एक अप्रैल 2023 से नया नियम कई सारे शिकंजे लेकर आया है।

13 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड

ऑनलाइन गेमिंग फेडरेशन के आंकड़ों के अनुसार देश में इस समय 150 के करीब फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म हैं। और उन पर करीब 13 करोड़ लोग रजिस्टर्ड हैं। यानी इन लोगों ने निश्चित तौर पर कभी न कभी इन प्लेटफॉर्म का यूज किया होगा। ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म इस समय तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, सिक्किम और असम को छोड़कर पूरे देश में खेला जा सकता है। इस तरह के फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म इन छह राज्यों में प्रतिबंधित हैं।

प्लेइंग 11 के नाम करोड़ों की ईनाम का लालच

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इन प्लेटफॉर्म से मात्र 10 रुपये के पेमेंट से जुड़ा जा सकता है। और यूजर को अपनी टीम-11 बनाना होता है। और इसके जरिए 60 करोड़ रुपये तक के ईनाम जीते जा सकते हैं। और साल 2021 में भारतीयों ने करीब 7200 करोड़ रुपये दांव पर लगाए थे। हालांकि ज्यादातर लोग करोड़ों की राशि नहीं जीत पाते हैं। लेकिन इसको जीतने की उम्मीद उन्हें इससे जोड़े रखती हैं।

कितना देना होगा टैक्स

सरकार द्वारा ऑनलाइन गेमिंग को लेकर जारी नए नियमों में KYC जरूरी कर दिया गया है, कहने का मतलब अब ऑनलाइन गैंबलिंग या कहें तो गेम खिलाने वाली कंपनी को यूजर्स का KYC करना होगा। और इससे होनी कमाई को इनकम टैक्स विभाग अन्य मद से होने वाली कमाई (Income from other sources)मानता है। यानी इस पर जो भी कमाई होगी उस पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा। अगर कोई व्यक्ति एक लाख रुपये जीतता है तो उसे 30 हजार रुपये टैक्स में चुकाने होंगे।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article