यूटिलिटी

काम की बात: Credit कार्ड का ऐसे करें इस्तेमाल तो बेहतर रहेगा क्रेडिट स्कोर

Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड से खर्च करना जितना आसान लगता है, उतना ही जोखिम भरा हो सकता है। अक्सर लोग शॉपिंग, यूटिलिटी बिल्स, रेंट, और एजुकेशन फीस जैसी चीजों का पेमेंट करने के लिए क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इससे उनका क्रेडिट स्कोर खराब हो जाता है।

Image

Credit Card Tips

Credit Card Tips: आज के समय में क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल आपकी फाइनेंशियल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी हो गया है। हालांकि, अगर आप इसका गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो इसका सीधा असर आपके क्रेडिट स्कोर पर भी पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि आपको क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर बना रहे।

लिमिट का 10-15% ही इस्तेमाल करें

क्रेडिट कार्ड की लिमिट का केवल 10-15% हिस्सा खर्च करना सबसे बेहतर होता है। अगर आप हर महीने 30% या उससे ज्यादा खर्च करते हैं, तो यह आपके क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक असर डाल सकता है। उदाहरण के लिए, अगर आपकी क्रेडिट लिमिट 1 लाख रुपये है, तो कोशिश करें कि आप हर महीने करीब 10,000 से 15,000 के बीच ही खर्च करना चाहिए। इससे आपके क्रेडिट स्कोर ठीक रहेगा।

क्रेडिट लिमिट का ध्यान क्यों जरूरी है?

क्रेडिट कार्ड से खर्च करना जितना आसान लगता है, उतना ही जोखिम भरा हो सकता है। अक्सर लोग शॉपिंग, यूटिलिटी बिल्स, रेंट, और एजुकेशन फीस जैसी चीजों का पेमेंट करने के लिए क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार लोग बड़ी रकम खर्च कर लेते हैं और बाद में बिल चुकाने के लिए पर्सनल लोन लेना पड़ता है। इससे उनका क्रेडिट स्कोर खराब हो जाता है।

इस समस्या से कैसे बचें?

  • लिमिट में खर्च करें: हर महीने अपनी क्रेडिट लिमिट का 10-15% ही इस्तेमाल करें।
  • क्रेडिट स्कोर पर नजर रखें: समय-समय पर अपना क्रेडिट स्कोर चेक करते रहें।
  • पुराने क्रेडिट कार्ड बंद न करें: लंबे समय तक एक्टिव क्रेडिट कार्ड रखने से क्रेडिट स्कोर बेहतर रहता है।
  • समझदारी से खर्च करें: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल केवल जरूरत पड़ने पर ही करें।
  • इन नियमों का पालन करके आप न सिर्फ अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि फाइनेंशियल तनाव से भी बच सकते हैं। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हमेशा समझदारी से करें।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article