यूटिलिटी

भूल गए हैं IRCTC अकाउंट का पासवर्ड तो ऐसे करें रीसेट, दो मिनट में हो जाएगा काम

How To Reset IRCTC Account Password: कई बार ऐसा भी होता है कि लॉगिन करते समय हमें अपना पासवर्ड याद नहीं रहता। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो चिंता की कोई बात नहीं, आप कुछ आसान स्टेप्स में अपना पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।

Image

how to reset irctc account password/Photo-Timesnowhindi

IRCTC यानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन भारत में ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग का इकलौता प्लेटफॉर्म है। यह केवल टिकट बुक करने की सुविधा नहीं देता, बल्कि कैटरिंग सेवाओं और पर्यटन से जुड़ी अन्य सुविधाएं भी प्रदान करता है। इसकी शुरुआत साल 2002 में इसलिए की गई थी ताकि यात्रियों को घंटों स्टेशन की लाइनों में खड़े रहने की परेशानी से छुटकारा मिल सके और घर बैठे टिकट बुकिंग आसान हो सके।

टिकट बुकिंग अब और आसान

पिछले कुछ सालों में IRCTC ने टिकट एजेंट्स पर कई सख्त नियम लागू किए हैं, जिससे आम यात्रियों के लिए टिकट बुक करना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है, हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि लॉगिन करते समय हमें अपना पासवर्ड याद नहीं रहता। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो चिंता की कोई बात नहीं, आप कुछ आसान स्टेप्स में अपना पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।

IRCTC का पासवर्ड कैसे रीसेट करें?

  • वेबसाइट खोलें- सबसे पहले अपने ब्राउजर में www.irctc.co.in ओपन करें। अब दाईं ओर ऊपरी हिस्से में तीन लाइन वाले मेनू पर क्लिक करें और Login विकल्प चुनें।
  • "Forgot account details?" चुनें-लॉगिन पेज पर आपको “Forgot account details?” का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  • यूजरनेम या ईमेल दर्ज करें- अब नए पेज पर अपने IRCTC यूजरनेम या रजिस्टर्ड ईमेल ID दर्ज करें।
  • कैप्चा भरें और आगे बढ़ें- स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा को ध्यान से भरें और फिर Next पर क्लिक करें।
  • OTP वेरिफिकेशन- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक OTP आएगा। उसे दर्ज करें और नया पासवर्ड बनाएं।
  • पासवर्ड अपडेट करें- सभी जानकारी सही भरने के बाद Update Password बटन पर क्लिक करें।
  • अब नए पासवर्ड से लॉगिन करें- पासवर्ड सफलतापूर्वक अपडेट होने के बाद आप फिर से होमपेज पर जाएं और अपने नए पासवर्ड से लॉगिन करें।
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article