यूटिलिटी

ट्रेन में कौन सी बर्थ है खाली? सफर के दौरान TC से नहीं ऐप से कर सकते हैं मालूम

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2023, 08:58 PM IST

Indian Railway: ट्रेन में यात्रा के दौरान अब आप भी खुद से ये पता कर सकते हैं कि किस कोच में कौन सी बर्थ या सीट खाली है। इसके लिए अब आपको टीसी के आगे-पीछे चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप ऐप के जरिए और सिर्फ एक क्लिक से ये जान सकते हैं कि किस कोच में कौन सी सीट उपलब्ध है।

Image

सफर के दौरान खुद से पता कर सकते हैं कि किस कोच में कौन सी बर्थ खाली है।

Photo : PTI

Railway News: भारतीय रेल (Indian Railway) से सफर करने वाले यात्रियों के पास इस डिजिटल युग में ऐसे कई सारे विकल्प मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल करके सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। टिकट नहीं मिलने पर यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पहले अमूमन ऐसा होता था कि ट्रेन में सीट खाली है या नहीं इसका पता लगाने के लिए टीटीई के आगे-पीछे चक्कर लगाना पड़ता था, मगर अब आप सिर्फ एक क्लिक में ये जानकारी हासिल कर सकते है कि किस कोच में कौन सा बर्थ उपलब्ध है। आपको एक-एक स्टेप समझाते हैं।

IRCTC

ट्रेन में सफर के दौरान कैसे पता करें किस कोच में उपलब्ध है कौन सा बर्थ?

ट्रेन में सफर के दौरान कैसे पता करें किस कोच में उपलब्ध है कौन सा बर्थ?

पहला चरण

सबसे पहले IRCTC वेबसाइट के मुख्य पेज पर जाएं। टिकट बुक करने के विकल्प से ठीक ऊपर 'चार्ट/वैकेंसी' पर क्लिक करें।

दूसरा चरण

चार्ट/वैकेंसी पर क्लिक करने के बाद रिजर्वेशन चार्ट पेज खुल जाएगा।

तीसरा चरण

इस पेज पर पहले बॉक्स में ट्रेन का नाम/नंबर और दूसरे बॉक्स में बोर्डिंग स्टेशन दर्ज करना होगा।

चौथा चरण

इसके बाद 'ट्रेन चार्ट प्राप्त करें' के विकल्प पर क्लिक करें, आपको खाली सीटों की जानकारी मिल जाएगी।

IRCTC ऐप के जरिए भी खाली सीटों का पता करें

अगर आप IRCTC ऐप का उपयोग करते हैं तो इसके जरिए आप आसानी से अपनी यात्रा के लिए टिकट खुद से बुक कर सकते हैं। ऐप Andoid और IOS यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसका इस्तेमाल करके आप खाली सीटों का पता लगा सकते हैं और इसे बुक भी कर सकते हैं। आपको एक-एक स्टेप समझाते हैं कि आप कैसा खाली सीटों का पता लगा सकते हैं।

पहला चरण

सबसे पहले अपने मोबाइल में आईआरसीटीसी ऐप ओपन करें।

दूसरा चरण

ट्रेन आइकन पर टैप करें तो नया सेक्शन खुल जाएगा।

तीसरा चरण

जैसे ही चार्ट वैकेंसी पर आप क्लिक करेंगे, मोबाइल वेब ब्राउजर पर रिजर्वेशन चार्ट पेज खुलेगा।

चौथा चरण

आपको बॉक्स में ट्रेन का नाम/नंबर और बोर्डिंग स्टेशन दर्ज करना होगा।

पांचवां चरण

जैसे ही आप क्लिक करते हैं, रिक्त सीटों की जानकारी स्क्रीन पर नजर आ जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article