Aadhaar update charges 2026: आधार कार्ड भारतीय नागरिकों की पहचान से जुड़ा काफी महत्वपूर्ण और सरकारी डॉक्यूमेंट है। इसलिए आपके इस डॉक्यूमेंट पर आपकी पहचान से जुड़ी सभी जानकारियां सही और अपडेटेड होना बेहद जरूरी है। हालांकि, कई बार आधार कार्ड में कुछ जानकारियों जैसे नाम, लिंग, फोटो, फिंगरप्रिंट या डेट ऑफ बर्थ बदलवाने की जरूरत आ पड़ती है। ठीक ऐसी स्थिति के लिए Unique Identification Authority of India (UIDAI) की ओर से आधार अपडेट की सुविधा पेश की जा सकती है। हालांकि, आधार कार्ड में अलग-अलग तरह की जानकारियों और उम्र के आधार पर अलग-अलग फीस चार्ज की जाती है। इस आर्टिकल में आपको आधार अपडेट को लेकर फीस की ही जानकारी दे रहे हैं-
बायोमेट्रिक अपडेट
बायोमेट्रिक अपडेट में आधार कार्ड में दर्ज फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटो को अपडेट किया जाता है-
- नियमों के अनुसार अगर यह अपडेट 5 से 7 साल के उम्र के बच्चे के लिए पहली बार करवाया जाता है तो इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
- 15 से 17 साल के बच्चे के लिए पहली और दूसरी बार बायोमेट्रिक अपडेट करवाने पर भी यह मुफ्त होता है।
- इन स्थितियों के अलावा अगर बायोमेट्रिक अपडेट करवाया जाता है तो इसके लिए 125 रुपए का शुल्क देना पड़ता है।
- अगर 7 से 15 वर्ष की उम्र के बीच बायोमेट्रिक अपडेट करवाया जाता है तो यह 30 सितंबर 2026 तक मुफ्त रखा गया है।
डेमोग्राफिक अपडेट
डेमोग्राफिक अपडेट में आधार कार्ड में दर्ज नाम, लिंग, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी जैसी जानकारी को बदला या अपडेट किया जा सकता है-
- अगर यह अपडेट बायोमेट्रिक अपडेट के साथ ही एक साथ करवाया जाता है तो इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
- अगर केवल डेमोग्राफिक जानकारी को अलग से अपडेट कराया जाता है, तो इसके लिए 75 रुपए का शुल्क देना होता है।
डॉक्यूमेंट अपडेट
डॉक्यूमेंट अपडेट में पहचान और पते से जुड़े डॉक्यूमेंट्स आधार में जमा या अपडेट किए जाते हैं। यह प्रक्रिया आधार में दर्ज नाम, जन्मतिथि और पते की पुष्टि के लिए की जाती है-
- अगर यह अपडेट myAadhaar पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाता है तो यह 10 जून 2026 तक मुफ्त है।
- यही काम आधार सेवा केंद्र पर जाकर कराया जाता है, तो इसके लिए 75 रुपए का शुल्क देना पड़ता है।
