यूटिलिटी

कितनी शुद्ध है आपकी ज्वैलरी, क्या जानते हैं 22, 18 और 16 कैरेट सोने का मतलब

सोने खरीदने से पहले आपको ये पता होना चाहिए कि कितना कैरेट सोना कितना शुद्ध होता है। जैसे कि 24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। पर इसके कम कैरेट के गोल्ड की शुद्धता कम होती है।

Image

कैरेट से सोने की शुद्धता की जांच कैसे करें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • हर कैरेट सोने की शुद्धता अलग होती है
  • 24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है
  • 17 कैरेट सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है

Gold Purity Carat Wise : भारत में सोना समृद्धि का प्रतीक है। जिसके पास जितना अधिक सोना, उसे उतना ही अधिक समृद्ध माना जाता है। सोना सदियों से एक बेशकीमती कमोडिटी रही है। इसकी वैल्यू आज भी बहुत अधिक है। आपको मालूम होगा कि सोना और इसकी ज्वैलरी अलग-अलग कैरेट में मिलती है। कितना कैरेट सोना कितना शुद्ध होता है, ये हम आपको यहां बताएंगे।

कैरेट बताते हैं सोने की शुद्धता

आपको मार्केट में करीब 10 तरह की सोने की ज्वैलरी मिल जाएगी। इन्हें कैरेट के हिसाब से अलग-अलग किया जाता है। इनमें 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 21 कैरेट, 18 कैरेट, 17 कैरेट, 14 कैरेट, 10 कैरेट और 9 कैरेट शामिल हैं।

हर कैरेट सोने की अलग शुद्ध होती है

  • 24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होगा
  • 23 कैरेट सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होगा
  • 22 कैरेट सोना 91.7 फीसदी शुद्ध होगा
  • 21 कैरेट सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होगा
  • 20 कैरेट सोना 83.3 फीसदी शुद्ध होगा
  • 18 कैरेट सोना 75 फीसदी शुद्ध होगा
  • 17 कैरेट सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होगा
  • 14 कैरेट सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होगा
  • 10 कैरेट का सोना 41.7 फीसदी शुद्ध होगा
  • 9 कैरेट सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होगा

कैसे कम होती है सोने की शुद्धता

मुथूट गोल्ड पॉइंट के अनुसार 22 कैरेट सोने में 24 में से 22 पार्ट सोने के होते हैं, जबकि 2 अन्य निकेल या जिंक जैसे दो अन्य मिनरल होते हैं। वहीं 20 कैरेट सोने में 16.7 फीसदी एलॉय मिक्स किया जाता है, जबकि इसमें बाकी 83.3 फीसदी सोना होता है। इसी तरह 18 कैरेट सोने में सोने और बाकी धातुओं का रेशियो 75 फीसदी और 25 फीसदी होता है।

जितना कम कैरेट उतना सस्ता सोना

बताते चलें कि सोने के कैरेट जैसे-जैसे कम होते हैं, वैसे-वैसे ही इसकी कीमत कम होती है। यानी ज्वेलरी जितने कम कैरेट में तैयार होगी, उसक रेट उतना ही अधिक कम होगा।

अलग-अलग चीजों में होता इस्तेमाल

24 कैरेट सोने को निवेश लिहाज से बेहतर माना जाता है, जबकि 22 कैरेट सोने से भारत में आम तौर पर ज्वेलरी तैयार की जाती है। इसी तरह रत्न जड़े हुए आभूषणों के लिए 18 कैरेट सोना बेहतर माना जाता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article