यूटिलिटी

पॉलिसीधारकों के लिए गुड न्यूज, अब 5 साल के लिए खरीद सकते हैं मल्टी-ईयर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी

Multi Year Health Insurance Policy: पॉलिसीधारकों के लिए अच्छी खबर है। पहले मल्टी-ईयर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी सिर्फ 3 साल के लिए उपलब्ध होती थी लेकिन अब इसकी अवधि बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया है।

Image

मल्टी-ईयर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लॉक इन प्रीमियम की अवधि बढ़ी (तस्वीर-Canva)

Multi Year Health Insurance Policy: पॉलिसीधारक अब अपनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को 5 साल के लिए खरीद कर अपने प्रीमियम को 5 साल के लिए लॉक कर सकते है। पहले मल्टी-ईयर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी सिर्फ तीन साल के लिए उपलब्ध थी लेकिन अब इसकी अवधि को बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया है,जिससे प्रीमियम लॉक की सुविधा पॉलिसी प्रीमियम को स्थिर कर आपकी बचत को बढ़ान में भी मदद करती है।

मल्टी-ईयर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी अब 5 साल के लिए

पॉलिसीबाजार डॉट कॉम के बिजनेस हेड सिद्धार्थ सिंघल ने कहा कि जब आप एक मल्टी-ईयर पॉलिसी खरीदते है तो पॉलिसी का प्रीमियम पूरी अवधि के लिए लॉक हो जाता है। इससे उम्र बढ़ने या महंगाई के कारण होने वाली वार्षिक बढ़ोतरी भी रूक जाती है।इस तरीके को अपनाकर अपने प्रीमियम परअधिक बचत कर सकते हैं, साथ ही 17-18% तक का डिस्काउंट भी प्राप्त कर सकते है।

मल्टी-ईयर इंश्योरेंस पॉलिसी क्या कवर करती है?

एक मल्टी-ईयर पॉलिसी प्रीमियम को स्थिर करती है और एनुअल रिनुअल की जरूरत के बिना निरंतर स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करती है। अब आप मल्टी-ईयर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के अंतर्गत 5 सालों के लिए कवरेज प्राप्त कर सकते हैं जो पहले केवल तीन सालों के लिए उपलब्ध थी। इससे पॉलिसीधारकों को लंबे समय के लिए सुरक्षा और स्थिरता मिलती है। मल्टी-ईयर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी न केवल कवरेज को सरल बनाती हैं बल्कि 17-18% तक के डिस्काउंट के साथ बचत भी प्रदान करती हैं।

मल्टी-ईयर इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने से पहले किन-बातों का रखें ध्यान

  • मल्टी-ईयर पॉलिसी चुनने से पहले, ध्यान रखें कि इसके लिए पहले ही भुगतान की आवश्यकता होती है, जो भारी लग सकता है।
  • मल्टी-ईयर पॉलिसी के प्रमुख लाभ
  • लॉक-इन प्रीमियम: पॉलिसीधारक अपने प्रीमियम को पांच साल के लिए फिक्स कर सकते हैं, जिससे उन्हें बढ़ती स्वास्थ्य देखभाल के खर्चों से बचाया जा सकता है।
  • आकर्षक डिस्काउंट: बीमाकर्ता मल्टी-ईयर पॉलिसी पर 17-18% तक की बचत प्रदान करते हैं, जिससे लंबे समय के लिए कवरेज अधिक किफायती हो जाता है।
  • बार-बार पॉलिसी रिन्यू कराने की आवश्यकता नहीं: बार-बार रिन्यू करने की आवश्यक नहीं होने की वजह से यह पॉलिसी बार-बार यात्रा करने वाले NRIs के लिए भी फायदेमंद है जो परेशानी मुक्त इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना पसंद करते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल पॉलिसीबाजार डॉट कॉम की तरफ से लिखी गई है, यानी उसकी प्रेस रिलीज है, यह सिर्फ जानकारी के लिए है, निवेश की सलाह नहीं है, अगर आप किस तरह का निवेश करते हैं तो एक्सपर्ट्स से सलाह लें)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article