यूटिलिटी

शादी के लिए निकाल सकते हैं PF में जमा पैसा, नहीं जानते होंगे EPFO का ये नियम

भारत में शादियों पर भारी खर्च होता है, जो औसतन 5 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप पीएफ का पैसा भी अपनी शादी के लिए निकाल सकते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने हाल ही में अपने नियमों में बदलाव किया है लेकिन अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं है।

Image

PF Money withdraw for marriage/Photo-AI

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए अब पीएफ खाताधारकों को शादी जैसे निजी आयोजनों के लिए अपने खाते में जमा पूरी राशि (100%) तक निकालने की अनुमति दे दी है। यह पैसा न सिर्फ अपनी शादी, बल्कि बच्चों और भाई-बहनों की शादी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत में शादियों पर भारी खर्च होता है, जो औसतन 5 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक जाता है, ऐसे में यह फैसला कई लोगों के लिए राहत की खबर साबित होगा।

पहले यह निकासी सिर्फ तीन बार तक सीमित थी, लेकिन अब सीमा बढ़ाकर पांच बार कर दी गई है, हालांकि ध्यान रखना जरूरी है कि पैसे निकालने के बाद भी खाते में कम से कम 25% राशि बनी रहनी चाहिए, ताकि खाता सक्रिय रहे और उस पर ब्याज मिलता रहे।

सेवा अवधि की नई शर्त

पहले आंशिक निकासी के लिए कम से कम 5 साल की नौकरी जरूरी थी, लेकिन अब यह अवधि घटाकर केवल 12 महीने कर दी गई है। यानी अगर आपने सिर्फ एक साल नौकरी की है, तब भी आप शादी, इलाज, शिक्षा या घर जैसे कारणों के लिए PF से एडवांस ले सकते हैं।

कितनी बार कर सकते हैं निकासी?

नई गाइडलाइन के अनुसार, खाताधारक अपनी नौकरी के दौरान शादी आदि के लिए कुल पांच बार PF एडवांस निकाल सकते हैं। पहले यह सुविधा केवल तीन बार मिलती थी।

PF से पैसा कैसे निकालें?

  • EPFO की वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाएं।
  • UAN, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करें
  • ऊपर मेनू में ‘Online Services’ टैब चुनें
  • Claim Form-31, 19, 10C & 10D विकल्प पर क्लिक करें
  • PF से लिंक बैंक अकाउंट डिटेल भरें
  • आंशिक निकासी के लिए Form 31 को चुनें
  • ड्रॉपडाउन में उद्देश्य चुनें ‘Marriage’
  • शादी का निमंत्रण पत्र स्कैन कर अपलोड करें
  • नियम और शर्तें स्वीकार करें और आवेदन सबमिट करें
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article