यूटिलिटी

e-Shram Portal Registration: कौन कर सकता है ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन? जानिए पूरा प्रॉसेस

देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 14 जुलाई 2026 तक e-Shram portal पर 31.78 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

Image

ऐसे बनवाएं e Shram card (AI Generated Image)

देश के असंगठित क्षेत्र (Unorganised Sector) में काम करने वाले करोड़ों श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल एक महत्वपूर्ण पहल बन कर सामने आई है। केंद्र सरकार ने इस पोर्टल (eshram portal) को श्रमिकों के नेशनल डेटाबेस तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किया है, ताकि उन्हें विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 14 जुलाई 2026 तक e-Shram पोर्टल पर 31.78 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। आइए जानते हैं ई-श्रम पोर्टल क्या है,

क्या है e-Shram पोर्टल?

e-Shram पोर्टल श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा डेवलप एक नेशनल डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य देशभर के असंगठित श्रमिकों का इंटीग्रेटेड डेटाबेस तैयार करना है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने वाले श्रमिकों को एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जारी किया जाता है, जो उनकी पहचान के रूप में काम करता है।

किन लोगों के लिए है यह पोर्टल?

इस पोर्टल का लाभ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक उठा सकते हैं। इनमें घरेलू कामगार, दिहाड़ी मजदूर, निर्माण श्रमिक, प्रवासी मजदूर, स्ट्रीट वेंडर, गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर, स्वरोजगार करने वाले लोग, कृषि मजदूर और अन्य असंगठित श्रमिक शामिल हैं। हालांकि, कुछ शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह EPFO, ESIC या सरकार द्वारा वित्तपोषित NPS का सदस्य नहीं होना चाहिए। साथ ही वह आयकरदाता (Income Tax Payer) नहीं होना चाहिए।

कैसे करें e-Shram पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन?

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी काफी आसान है। इच्छुक व्यक्ति e-Shram की आधिकारिक वेबसाइट (https://register.eshram.gov.in/#/user/self) पर जाकर खुद ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

ऑफिशियल वेबसाइट पर आधार से लिंक मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी और ओटीपी की जानकारी दर्ज करने के बाद एड्रेस, पैन, काम जैसी जानकारियां दर्ज करनी होंगी। सारी जानकारियों को दर्ज और सेव करने के बाद आपका श्रम कार्ड आपको स्क्रीन पर नजर आ जाएगा।

e-Shram कार्ड के क्या हैं फायदे?

फिलहाल e-Shram कार्ड बनवाने पर सीधे नकद सहायता नहीं दी जाती, लेकिन यह कार्ड भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। सरकार ने कई योजनाओं को इस पोर्टल से जोड़ना शुरू कर दिया है, जिनमें आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वन नेशन वन राशन कार्ड जैसी कई योजनाएं शामिल हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article