Credit Card Benefits: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2025 में देश में कुल क्रेडिट कार्ड खर्च ₹1.93 लाख करोड़ रहा, जो जून 2025 में ₹1.83 लाख करोड़ था यानी करीब 6% की वृद्धि हुई। वहीं जुलाई 2024 में यह आंकड़ा ₹1.72 लाख करोड़ था, जिससे सालाना 12% की वृद्धि दर्ज की गई है। इस बढ़ते खर्च के बीच, दो क्रेडिट कार्ड रखने के कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
Credit Card Benefits: बेहतर रिवार्ड्स
दो क्रेडिट कार्ड होने से आप एक कार्ड का उपयोग ग्रॉसरी और रोजमर्रा की खरीदारी में कर सकते हैं, जो कैशबैक देता है, और दूसरे कार्ड का उपयोग ऑनलाइन शॉपिंग, यात्रा, या अन्य विशेष खर्चों के लिए कर सकते हैं। इससे ज्यादा रिवार्ड पॉइंट्स मिल सकते हैं और फायदे अधिकतम हो सकते हैं।
Credit Card Benefits: क्रेडिट स्कोर
क्रेडिट स्कोर आपकी वित्तीय स्थिति का आईना होता है। दो कार्ड होने से क्रेडिट लिमिट बढ़ती है, जिससे क्रेडिट उपयोग अनुपात कम होता है। समय पर भुगतान कर आप अच्छा क्रेडिट हिस्ट्री बना सकते हैं, जो भविष्य में लोन और अन्य वित्तीय उत्पादों में मददगार साबित होगा।
Credit Card Benefits: कई फायदे
दो कार्ड रखने से आप दोनों कार्ड के अलग-अलग लाभों का लाभ ले सकते हैं, जैसे:- एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, डाइनिंग डिस्काउंट, ट्रैवल इंश्योरेंस, होटल व एयरलाइंस के लॉयल्टी प्रोग्राम्स, आप दोनों कार्ड्स की पॉलिसी मिलाकर एक विस्तृत बीमा कवरेज भी तैयार कर सकते हैं।
Credit Card Benefits: खर्च ट्रेकिंग और बेहतर सुरक्षा
आप एक कार्ड को दैनिक खर्चों के लिए और दूसरे को हाई-वैल्यू या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन्स के लिए निर्धारित कर सकते हैं। इससे न केवल सिक्योरिटी बढ़ती है, बल्कि खर्च को ट्रैक करना भी आसान हो जाता है। ऑनलाइन धोखाधड़ी का जोखिम भी सीमित होता है।
Credit Card Benefits: अधिक वित्तीय लचीलापन और बैकअप
अगर आपका एक कार्ड खो जाए, ब्लॉक हो जाए या अस्वीकृत हो जाए, तो दूसरा कार्ड बैकअप के रूप में काम आता है। अलग-अलग बिलिंग साइकिल होने से आप पेमेंट डेट्स को फैला कर अपने खर्चों का बेहतर मैनेज कर सकते हैं।
Credit Card: ध्यान देने योग्य बातें
क्रेडिट कार्ड कई फायदे तो देते हैं, लेकिन इनके साथ कुछ जोखिम भी जुड़े होते हैं, जैसे:- उच्च ब्याज दरें, कर्ज का जाल, छिपे हुए चार्ज, फ्रॉड का खतरा, क्रेडिट स्कोर पर गलत असर। इसलिए नया क्रेडिट कार्ड लेने से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें। सोच-समझकर लिया गया निर्णय ही आपको वित्तीय रूप से सशक्त और सुरक्षित बना सकता है।
