यूटिलिटी

बिना AC के भी कमरे से खत्म होगी उमस भरी चिपचिपी गर्मी, बस फॉलों करें ये आसान तरीके

गर्मी के मौसम में कई बार ऐसा लगता है कि कमरे में घुसते ही दम घुटने लगा है। पंखा, कूलर चलते हैं, लेकिन फिर भी चिपचिपाहट और उमस कम नहीं होती। आप कुछ आसान तरीके अपनाकर इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

Image

आप कुछ आसान उपाय अपनाकर उमस भरी गर्मी से राहत पा सकते हैं।

मानसून का मौसम आ चुका है और बारिश भी शुरू हो गई है। बारिश होना सभी को अच्छा लगता है लेकिन इस मौसम के कुछ नुकसान भी हैं। बारिश होते ही उमस भी शुरू हो जाती है। गर्मी और बारिश एक साथ होने की वजह से जुलाई-अगस्त का मौसम चिपचिपाहट वाला हो जाता है। कूलर और पंखे की हवा भी उमस और चिपचिपाहट को दूर करने में पूरी तरह से फेल होने लगते हैं। अगर आप भी बरसात के मौसम में उमस वाली गर्मी से परेशान हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप उमस वाली चिपचिपी गर्मी को कम कर सकेंगे।

गर्मी के मौसम में कई बार ऐसा लगता है कि कमरे में घुसते ही दम घुटने लगा है। पंखा, कूलर चलते हैं, लेकिन फिर भी चिपचिपाहट और उमस कम नहीं होती। खासकर बरसात के दिनों में यह परेशानी और बढ़ जाती है। हालांकि अच्छी बात यह है कि आप अपने रहन सहन में थोड़ा बदलाव करके इस समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं।

कमरे में वेंटिलेशन रखें

सुबह जल्दी या शाम को जब बाहर की हवा थोड़ी ठंडी हो, तब खिड़कियां खोल दें। इससे कमरे में ताजी हवा आएगी और बंद कमरे की गर्मी बाहर निकल जाएगी। वहीं दोपहर के समय तेज धूप हो तो खिड़कियां और पर्दे बंद रखना बेहतर रहता है।

मोटे पर्दों का करें इस्तेमाल

धूप की तेज रोशनी सीधे कमरे में आने से तापमान तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में मोटे या ब्लैकआउट पर्दे लगाने से धूप और तेज रोशनी काफी हद तक रुक जाती है और कमरा ज्यादा गर्म नहीं होता।

टेबल फैन के सामने बर्फ रखें

ये घरेलू उपाय आपको उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दे सकता है। अगर कमरे में एसी नहीं लगी है तो आप उमस हटाने के लिए छोटा टेबल फैन चलाकर उसके सामने बर्फ रख दें। इससे आपको बड़ी राहत मिलेगी।

कमरे में फालतू सामान कम रखें

बहुत ज्यादा सामान होने से हवा का बहाव रुक जाता है। कोशिश करें कि कमरे में जरूरत का ही सामान रखें, ताकि हवा आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जा सके।

बिजली के उपकरण जरूरत पड़ने पर ही चलाएं

टीवी, कंप्यूटर, चार्जर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी गर्मी छोड़ते हैं। जब इनकी जरूरत न हो, तो इन्हें बंद कर दें। इससे कमरे का तापमान थोड़ा कम रखने में मदद मिल सकती है।

अगर नमी ज्यादा हो तो करें ये काम

अगर कमरे में बहुत ज्यादा उमस रहती है, तो दरवाजे और खिड़कियों के जरिए हवा का आना-जाना बनाए रखें। जिन घरों में डीह्यूमिडिफायर या एसी है, वहां उसका ड्राई मोड इस्तेमाल करने से भी नमी कम हो सकती है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article