Diwali 2022 Date Kab Hai in Uttar Pradesh, Rajasthan, Bihar, Punjab, Maharashtra: दिवाली/दीपावली को लेकर लोगों में इस बार बड़ा भ्रम है। कई लोग इसे सोमवार (24 अक्टूबर, 2022) को बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे मंगलवार (25 अक्टूबर, 2022) को मान रहे हैं। हालांकि, इन तारीखों के बीच आम आदमी उलझन में हैं कि असल में यह पर्व किस दिन है और उसे यह किस दिन मनाना चाहिए? आपके इसी सवाल का जवाब हम देने जा रहे हैं कि दीपावली सही में उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और महाराष्ट्र में किस दिन पड़ रही है।
तिथियों के आधार पर बात करें तो चाहे यूपी (UP) हो या राजस्थान (Rajasthan), बिहार (Bihar) हो या पंजाब (Punjab) और महाराष्ट्र (Maharashtra) हो या दिल्ली (Delhi)...इन सभी जगह (पांच सूबे और एक केंद्र शासित प्रदेश) में दिवाली और उसके इर्दगिर्द मनाए जाने वाले त्यौहार इस क्रम में मनेंगे। यह है शेड्यूलः
23 अक्टूबर, 2022 (रविवार) को धनतेरस
24 अक्टूबर, 2022 (सोमवार) को छोटी दिवाली+बड़ी दिवाली
26 अक्टूबर, 2022 (बुधवार) को गोवर्धन पूजा +भाई दूज
एक तारीख पर दो त्यौहार कैसे पड़ रहे हैं और इसके पीछे क्या लॉजिक है...? यह समझने के लिए यहां क्लिक करें।
बहरहाल, तिथियों से इतर अगर बात करें तो आपको एक नजर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की छुट्टी वाली लिस्ट पर डाल लेनी चाहिए। आप भले ही दिवाली पूजन के साथ उसका आनंद तिथि के अनुसार लें, पर छुट्टी तो सरकार और सिस्टम के हिसाब से पाएंगे और लेंगे न।
RBI की इस लिस्ट के मुताबिक 24 तारीख को काली पूजा, दिवाली, दिवाली (लक्ष्मी पूजन) और नरक चतुर्दशी पड़ेगी, जबकि अगले दिन 25 को भी लक्ष्मी पूजन के साथ दिवाली मनाई जाएगी। गोवर्धन पूजा भी इसी तारीख को की जाएगी। हालांकि, आरबीआई वाली लिस्ट में जो त्यौहार की तारीखें बताई गई हैं, वह अलग-अलग राज्यों के हिसाब से अलग हो सकती हैं। देखें, पूरी लिस्टः

rbi.org.in

rbi.org.in

rbi.org.in
