यूटिलिटी

Cabin और Coupe में क्या होता है अंतर, 1st क्लास में यात्रा करने से पहले जान लें दोनों का फर्क

Cabin Vs Coupe In Train: अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो Cabin एक अच्छा विकल्प हो सकता है लेकिन यदि आप ज्यादा प्राइवेसी चाहते हैं और कपल हैं तो Coupe एक बेहतर ऑप्शन है। Cabin और Coupe दोनों में अंदर से दरवाजा लॉक करने की सुविधा होती है।

Image

Cabin Vs Coupe In Train

Cabin Vs Coupe In Train: भारत में हर दिन लाखों लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में अगर आप पहली बार ट्रेन में फर्स्ट क्लास (First Class) में सफर करने जा रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि Cabin और Coupe में क्या फर्क होता है। क्योंकि दोनों ही तरह की सीटें आपको फस्ट क्लास टिकट बुकिंग के दौरान ऑफर की जाती हैं। ये दोनों ही First AC (1A) कोच में उपलब्ध होते हैं, लेकिन इनका स्ट्राक्चर (structure) और उपयोग में थोड़ा अंतर होता है। चलिए जानते हैं दोनों में क्या फर्क होता है।

Cabin और Coupe में अंतर

सीटों की संख्या: Cabin में चार बर्थ होती हैं, यानी इसमें एक बार में चार लोग सफर कर सकते हैं। वहीं, Coupe में दो बर्थ होती हैं, जिससे इसमें केवल दो लोग सफर कर सकते हैं।

प्राइवेसी: Cabin में चार लोग एक साथ होते हैं, इसलिए इसकी प्राइवेसी Coupe की तुलना में कम होती है। Coupe में केवल दो यात्री होते हैं, इसलिए यह अधिक निजी और आरामदायक होता है।

किसके लिए बेहतर: अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो Cabin एक अच्छा विकल्प हो सकता है लेकिन यदि आप ज्यादा प्राइवेसी चाहते हैं और कपल हैं तो Coupe एक बेहतर ऑप्शन है।

दरवाजा अंदर से कर सकते हैं बंद: Cabin और Coupe दोनों में अंदर से दरवाजा लॉक करने की सुविधा होती है। हालांकि, Coupe में प्राइवेसी अधिक होती है क्योंकि इसमें केवल दो यात्री होते हैं।

बुकिंग प्रोसेस: IRCTC से First AC टिकट बुक करने के दौरान आप Coupe या Cabin की प्रिफरेंस चुन सकते हैं। हालांकि, यह सीट अलॉटमेंट रेलवे के डिस्क्रिशन पर निर्भर करता है। यात्रा से पहले रेलवे के चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर (CRS) से रिक्वेस्ट करना Coupe या Cabin मिलने की संभावना बढ़ा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article