टेक एंड गैजेट्स

Starlink: अमेरिका ने किया किनारा, लेकिन एलन मस्क बने यूक्रेन के मसीहा! Starlink पर किया बड़ा ऐलान

Starlink In Ukraine: बता दें कि कुछ दिन पहले ही मस्क यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) को "दुष्ट" करार दे चुके हैं और उन पर रूस के साथ चलने वाले युद्ध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। लेकिन अब मस्क ने यूक्रेन में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी स्टारलिंक को बंद नहीं करने की घोषणा की है।

Image

Starlink In Ukraine

Starlink In Ukraine: एक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने एक बार फिर रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर स्टारलिंक पर बड़ा बयान दिया है। मस्क ने कहा कि मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि चाहे मैं यूक्रेन नीति से कितना भी असहमत क्यों न होऊं, लेकिन यूक्रेन में स्टारलिंक कभी भी अपने टर्मिनल बंद नहीं करेगा।

यूक्रेन से जताई असहमति लेकिन...

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने रविवार को एक पोस्ट का रिप्लाई देते हुए कहा, "मैंने यूक्रेन पर पुतिन को आमने-सामने की शारीरिक लड़ाई के लिए चुनौती दी है और मेरा स्टारलिंक सिस्टम यूक्रेनी सेना की रीढ़ है। अगर मैं इसे बंद कर दूं तो उनकी पूरी फ्रंट लाइन ध्वस्त हो जाएगी।

मैं जिस चीज से परेशान हूं, वह है गतिरोध में वर्षों तक होने वाला नरसंहार, जिसे यूक्रेन अनिवार्य रूप से हार जाएगा। जो कोई भी वास्तव में परवाह करता है, वास्तव में सोचता है और वास्तव में समझता है, वह चाहता है कि यह नरसंहार बंद हो जाए। अब शांति!!"

जेलेंस्की को बताया "दुष्ट"

बता दें कि कुछ दिन पहले ही मस्क यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) को "दुष्ट" करार दे चुके हैं और उन पर रूस के साथ चलने वाले युद्ध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। लेकिन अब मस्क ने यूक्रेन में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी स्टारलिंक को बंद नहीं करने की घोषणा की है।

सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई यूजर्स ने "एलन मस्क ने यूक्रेन के लिए स्टारलिंक को बंद करने की धमकी दी है।" जैसे आरोप लगाए। इसके बाद मस्क ने इस बात से इनकार करते हुए कहा, "मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि चाहे मैं यूक्रेन नीति से कितना भी असहमत क्यों न होऊं, स्टारलिंक कभी भी अपने टर्मिनल बंद नहीं करेगा।"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article