यूटिलिटी

Mutual Funds: क्या होते हैं एक्टिव और पैसिव फंड, इन्वेस्ट करने से पहले जान लें

म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds) पिछले कुछ समय के दौरान इन्वेस्टमेंट के आकर्षक ऑप्शन के रूप में लोगों के सामने आए हैं। लेकिन अभी भी बहुत से लोगों को विभिन्न प्रकार के फंड्स के बारे में जानकारी नहीं है। अगर आप भी म्यूचुअल फंड्स में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि एक्टिव और पैसिव फंड में क्या अंतर होता है?

Image

क्या होते हैं एक्टिव और पैसिव फंड, इन्वेस्ट करने से पहले जान लें

Photo : iStock

Mutual Funds: पिछले कुछ सालों के दौरान म्यूचुअल (Mutual Funds) एक बेहद आकर्षक इन्वेस्टमेंट के रूप में लोगों के सामने आए हैं। अगर आप भी म्यूचुअल फंड्स में इन्वेस्ट करते हैं या फिर इन्वेस्ट करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है। म्यूचुअल फंड्स कई प्रकार के होते हैं और विभिन्न प्रकार के फंड्स में इन्वेस्टमेंट के अपने बेनेफिट्स और रिस्क भी होते हैं। आज हम आपको एक्टिव और पैसिव म्यूचुअल फंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कि एक्टिव और पैसिव फंड्स क्या होते हैं और आपके लिए कौन सा ऑप्शन ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है।

क्या होते हैं एक्टिव फंड्स?

एक्टिव फंड्स ऐसे फंड्स को कहा जाता है जिनमें एक फंड मैनेजर आपके फंड्स की देखरेख करता है। इन्वेस्ट करने से पहले फंड मेनेजर आपके बजट और अन्य चीजों के आधार पर रणनीति तैयार करते हैं। रणनीति तैयार करने के बाद फंड मेनेजर लगातार फंड्स की खरीद और बिक्री से संबंधित जरूरी फैसले लेते हैं। इन्वेस्टर्स इस तरह के फंड्स को इसलिए ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि इन्हें इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा मैनेज किया जाता है।

अब समझते हैं पैसिव फंड्स

पैसिव फंड्स को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। पैसिव फंड्स में इन्वेस्ट करना आसान होता है क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा रिसर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती और न ही किसी प्रकार की रणनीति बनानी पड़ती है। पैसिव फंड में कोई एक्सपर्ट नहीं होता है। आसान शब्दों में कहें तो आपके पोर्टफोलियो में कौन सी कंपनियां शामिल होंगी ये निर्धारित करने का काम आप खुद करते हैं। इस तरह के फंड्स में रिसर्च पर कोई खर्च नहीं आता है और इसीलिए लोग ऐसे फंड्स को ज्यादा पसंद करते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article