यूटिलिटी

नहीं हो रहा सरकारी काम? CPGRAMS पर ऑनलाइन शिकायत करें दर्ज; सीधे सरकार तक पहुंचेगी बात

CPGRAMS online complaint: अगर किसी सरकारी काम में देरी हो रही है तो CPGRAMS पर 24x7 ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यह पोर्टल क्या है कैसे काम करता है और किस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है इस आर्टिकल में ही बताने जा रहे हैं।

CPGRAMS

CPGRAMS online complaint (Photo : iStock)

CPGRAMS online complaint: अक्सर किसी भी सरकारी काम को करवाने में लंबी अवधि का समय लग जाता है और कई बार काम तो लटका ही रह जाता है। ऐसे में हर नागरिक इस दुविधा में रहता है कि कहां शिकायत की जाए। आपको एक ऐसे ही पोर्टल के बारे में बात रहें हैं, जहां दरवाजा खटखटाने पर सीधे सरकार तक बात पहुंचती है। इस तरह की परेशानी को लेकर आप सेंट्रलाइज्ड पब्लिक ग्रीवांस रिड्रेस एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (CPGRAMS) का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं CPGRAMS क्या है, कैसे काम करता है और किस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है-

CPGRAMS क्या है

यह एक ऑनलाइन पोर्टल है, जो नागरिकों के लिए 24 घंटे खुला रहता है। सरकारी सेवाओं से जुड़ी किसी भी शिकायत को यहां दर्ज करवाया जा सकता है। यह अकेला ऐसा पोर्टल है, जो भारत सरकार के सभी मंत्रालयों, विभागों और राज्य सरकारों से जुड़ा हुआ है। यानी आपको अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।

कैसा करता है काम

जब आप अपनी शिकायत दर्ज करते हैं, तो आपको एक यूनिक रजिस्ट्रेशन आईडी (Unique Registration ID) मिलती है। इसकी मदद से आप कभी भी चेक कर सकते हैं कि आपकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है। अगर सरकारी अधिकारी द्वारा दिए गए समाधान से आप संतुष्ट नहीं हैं, तो आप अपनी फीडबैक दे सकते हैं। अगर आप 'Poor' (खराब) रेटिंग देते हैं, तो आपको 'अपील' (Appeal) करने का विकल्प मिलता है, ताकि आपकी समस्या को दोबारा वरिष्ठ स्तर पर देखा जा सके।

कैसे करें इस्तेमाल

आप इसे कंप्यूटर के अलावा गूगल प्ले स्टोर से इसका App डाउनलोड कर या फिर UMANG App के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्ले स्टोर से ऐप को MyGrievance नाम से सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा, उमंग ऐप पर भी आपको CPGRAMS सर्च करने पर यूजर रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिल जाती है।अच्छी बात ये है कि उमंग ऐप पर शिकायत दर्ज करने और स्टेटस चेक करने के तरीके यूट्यूब वीडियो के जरिए भी सीख सकते हैं।

CPGRAMS की खास बातें

  • किसी भी सरकारी सेवा में देरी या समस्या होने पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए स्टेटस भी चेक करने की सुविधा मिलती है।
  • समाधान से संतुष्ट नहीं है तो रेटिंग खराब देकर और फिर से अपील करें।
शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article