यूटिलिटी

ग्रामीण क्षेत्र में अभी उबर नहीं पाया है कि टायर रिप्लेसमेंट बाजार, कब बदलेगी ये तस्वीर?

त्योहारी सीजन के दौरान ग्रामीण बाजार में दोपहिया खंड में तेजी देखने को मिल रही है। इसलिए हम तीसरी तिमाही की, खासकर अक्टूबर और नवंबर की मांग को लेकर आशान्वित हैं। ग्रामीण बाजार में चुनौती पर उन्होंने कहा कि इस सीजन में मानसून देश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छा रहा है।

Image

Tyre, Tyre Market

Photo : iStock

ग्रामीण क्षेत्र में दोपहिया वाहनों के टायर रिप्लेसमेंट खंड (वाहनों का टायर बदलना) में अभी पूरी तरह से रिस्टोर नहीं हुआ है। हालांकि, उम्मीद है कि आगामी त्योहारी सीजन में यह तस्वीर बदल सकती है। सिएट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अर्नब बनर्जी ने यह बात कही है। जियो-पॉलिटिककल अस्थिरता के बाद हाल ही में कच्चे तेल की कीमतें फिर बढ़ने से अनिश्चितता छाई हुई है और यदि इसकी कीमतें और बढ़ती हैं तो यह भविष्य की वृद्धि को प्रभावित कर सकती है।

इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष ने तेल के उत्पादन को प्रभावित किया है। ऐसे में आशांका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों तेल की सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है।

ग्रामीण क्षेत्र

अर्नब बनर्जी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दोपहिया टायर बदलने का बाजार साल-दर-साल मजबूती से बढ़ रहा है, जो पहली तिमाही से बहुत अलग है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्र अबतक उबरा नहीं है। ग्रामीण बाजार में चुनौती पर उन्होंने कहा कि इस सीजन में मानसून देश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छा रहा है, वहीं पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में यह ज्यादा अच्छा नहीं रहा।

मांग कमजोर

बनर्जी ने कहा कि मानसून की वजह से दूसरी तिमाही में मांग कमजोर रहती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। तीसरी तिमाही में त्योहारी सीजन की वजह से मांग बेहतर रहेगी। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान ग्रामीण बाजार में दोपहिया खंड में तेजी देखने को मिल रही है। इसलिए हम तीसरी तिमाही की, खासकर अक्टूबर और नवंबर की मांग को लेकर आशान्वित हैं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article