यूटिलिटी

Cash Deposit Limit: बैंक अकाउंट में एक बार में कितना कैश जमा कर सकते हैं? टैक्स नोटिस नहीं चाहते तो जान लें नियम

Cash Deposit Limit in Bank Accounts : अगर आपकी जमा राशि आपकी इनकम प्रोफाइल से मेल नहीं खाती, या सोर्स स्पष्ट नहीं है, तो आयकर विभाग संदेह कर सकता है। ऐसे में नोटिस और पेनल्टी की संभावना बन जाती है। इसलिए नियमों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है, ताकि आप किसी कानूनी जटिलता से बच सकें और आपका वित्तीय व्यवहार पारदर्शी बना रहे।

Image

Cash Deposit Limit in Bank Accounts

Cash Deposit Limit : जब भी किसी को प्रॉपर्टी डील, शादी, बिजनेस पेमेंट या किसी इमरजेंसी के चलते बड़ी रकम नकद में मिलती है, तो यह सवाल उठता है-क्या इस रकम को सीधे बैंक अकाउंट में जमा किया जा सकता है? जवाब है हां, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण नियमों के साथ। अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो इनकम टैक्स विभाग की नजर में आ सकते हैं और नोटिस या जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।

सेविंग अकाउंट में लिमिट क्या है?

इनकम टैक्स नियमों के अनुसार, अगर आप एक वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च) के दौरान 10 लाख रुपये से ज्यादा कैश अपने सेविंग अकाउंट में जमा करते हैं, तो यह रिपोर्टिंग की कैटेगरी में आता है। बैंक इस ट्रांजैक्शन की सूचना इनकम टैक्स विभाग को देता है। हालांकि यह नियम टैक्स चोरी को रोकने के लिए है, लेकिन बहुत से लोग इससे अनजान रहते हैं।

करंट अकाउंट के लिए क्या नियम है?

अगर आपका अकाउंट करंट यानी बिजनेस अकाउंट है, तो उस पर यह लिमिट 50 लाख रुपये प्रति वर्ष तय की गई है। इससे ऊपर की नकद जमा पर भी विभाग सतर्क हो जाता है। इसीलिए बिजनेसमैन को अपने लेनदेन का पूरा रिकॉर्ड बनाए रखना चाहिए।

एक बार में कितना कैश जमा कर सकते हैं?

बैंकों ने एक बार में कैश जमा करने की कोई सीमा तय नहीं की है, लेकिन अगर आप एक साथ 2 लाख रुपये या उससे अधिक जमा करते हैं, तो PAN कार्ड दिखाना अनिवार्य है। बिना पैन के बैंक यह ट्रांजैक्शन नहीं करता है।

इनकम टैक्स की नजर कैसे पड़ सकती है?

अगर आपकी जमा राशि आपकी इनकम प्रोफाइल से मेल नहीं खाती, या सोर्स स्पष्ट नहीं है, तो आयकर विभाग संदेह कर सकता है। ऐसे में नोटिस और पेनल्टी की संभावना बन जाती है।

कैसे रहें सुरक्षित?

  • डिजिटल पेमेंट को प्राथमिकता दें
  • हर नकद ट्रांजैक्शन का सोर्स और प्रूफ संभालकर रखें
  • पैन नंबर साथ रखें और तय लिमिट से ऊपर न जाएं
  • इन नियमों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है, ताकि आप किसी कानूनी जटिलता से बच सकें और आपका वित्तीय व्यवहार पारदर्शी बना रहे।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article