आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज कई सरकारी और निजी सेवाओं के लिए जरूरी दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में Aadhaar में सही मोबाइल नंबर (Mobile Number) दर्ज होना भी जरूरी है। हालांकि आधार बनवाते समय मोबाइल नंबर देना अनिवार्य नहीं है, लेकिन UIDAI के मुताबिक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होने से ओटीपी आधारित ऑथेंटिकेशन और कई ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन सवाल यह कि अगर आधार में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हो तो इसके क्या नुकसान हो सकते हैं-
Online Aadhaar Services का इस्तेमाल हो सकता है मुश्किल
अगर आपके Aadhaar में Mobile Number Registered नहीं है तो कई ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। उदाहरण के लिए myAadhaar Portal पर ऑनलाइन Address Update जैसी सुविधा के लिए Registered Mobile Number पर OTP के जरिए ऑथेंटिकेशन जरूरी है।
मान लीजिए आपको Aadhaar में Address Update करना है। अगर Mobile Number रजिस्टर्ड नहीं है तो ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी आ सकती है और आपको Aadhaar Enrolment Centre जाना पड़ सकता है।
OTP से होने वाला Verification अटक सकता है
Aadhaar से जुड़ी कई सेवाओं में OTP आधारित वेरिफिकेशन का इस्तेमाल होता है। Registered Mobile Number न होने पर OTP आपके मोबाइल पर नहीं आएगा। इसका मतलब यह नहीं है कि Aadhaar कार्ड बेकार हो जाएगा, लेकिन जिन सेवाओं में Aadhaar आधारित OTP Authentication जरूरी है, वहां प्रक्रिया पूरी करने में दिक्कत आ सकती है।
UIDAI के अनुसार Mobile Number अपडेट करने के लिए Aadhaar Enrolment Centre की सुविधा उपलब्ध है। वर्तमान में Aadhaar App के जरिए भी Mobile Number Update की सुविधा उपलब्ध है; हालांकि अगर पुराना नंबर उपलब्ध नहीं है या पहले कोई नंबर रजिस्टर्ड नहीं था तो Aadhaar Seva Kendra या अधिकृत Enrolment Centre जाना पड़ता है।
क्या बैंकिंग और सरकारी काम पूरी तरह रुक जाएंगे?
ऐसा कहना सही नहीं होगा कि Aadhaar में Mobile Number Registered न होने पर हर Banking, Insurance, Pension या सरकारी सेवा बंद हो जाएगी। इन सेवाओं के अपने अलग नियम हो सकते हैं। लेकिन UIDAI के अनुसार Aadhaar का इस्तेमाल Banking, Insurance, Taxation, Pension, Scholarship और कई अन्य सेवाओं में किया जाता है, इसलिए सही और अपडेटेड जानकारी रखना महत्वपूर्ण है।
