पिछली यानी 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी की गई थी। उम्मीद की जा रही है कि 20वीं किस्त जुलाई 2025 के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की जाएगी।
आधार कार्ड और PM-Kisan रिकॉर्ड में नाम मेल नहीं खाता है तो किस्त अटक सकती है। सुधार के लिए ऑनलाइन: https://pmkisan.gov.in > Farmer Corner > ‘Updation of Self Registered Farmer। आधार में दर्ज नाम जैसा ही नाम भरें और सबमिट करें। ऑफलाइन कराने के लिए नजदीकी CSC या कृषि विभाग में जाएं। आधार, भूमि अभिलेख, बैंक पासबुक अपने साथ रखें और जरूरी जानकारी दें।
योजना की राशि पाने के लिए eKYC जरूरी है। यह OTP या बायोमेट्रिक के जरिए PM-KISAN पोर्टल या CSC केंद्र पर की जा सकती है।
वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं। ‘Know Your Status’ पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें और ‘Get Data’ पर क्लिक करें। यहां आपको सभी जरूरी जानकारी मिल जाएगी।
वेबसाइट पर ‘Beneficiary List’ पर जाएं। राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें। ‘Get Report’ पर क्लिक करें- पूरी सूची दिखाई देगी।
योजना का लाभ वही किसान ले सकते हैं जो: भारत के नागरिक हों, खेती योग्य जमीन के मालिक हों, पेंशनधारी न हों (₹10,000 या अधिक), इनकम टैक्स न भरते हों, संस्थागत जमीनधारी न हों।
https://pmkisan.gov.in पर जाएं। ‘New Farmer Registration’ पर क्लिक करें। आधार नंबर, कैप्चा डालें, फॉर्म भरें और सबमिट करें। एक प्रिंटआउट जरूर रखें।
2019 में शुरू हुई यह योजना छोटे और सीमांत किसानों को ₹6,000 प्रति वर्ष तीन किस्तों में देती है- अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च।