Public Provident Fund: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) छोटे निवेशकों के लिए नियमित रूप से छोटी मात्रा में निवेश करके लंबी अवधि की संपत्ति बनाने का एक शानदार तरीका है। सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) अकाउंट पोस्ट ऑफिस या बैंक में खोला जाता है। पीपीएफ के माध्यम से आप करोड़ों रुपये जमा कर सकते हैं। लेकिन सबसे अहम सवाल यह है कि पीपीएफ खाता खोलने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होती है और आप इसे कैसे खोल सकते हैं।
पीपीएफ खाता खोलने के लिए आपको क्या चाहिए? (PPF Account Documents)
- एक पहचान प्रमाण (वोटर आईडी/ पैन कार्ड/ आधार कार्ड)
- निवास का प्रमाण
- पासपोर्ट आकार के फोटो
- पे-इन-स्लिप (बैंक ब्रांच या पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध)
- नॉमिनेशन फॉर्म
पीपीएफ खाता ऑनलाइन कैसे खोलें? (How to open PPF account online)
- इसके लिए सबसे पहले अपने नेट बैंकिंग पोर्टल में लॉग इन करें।
- अब उस विकल्प पर क्लिक करें जो आपको एक नया पीपीएफ खाता खोलने की अनुमति देता है।
- यहां नॉमिनी की डिटेल, बैंक की जानकारी, आदि डालकर पीपीएफ खाता खोलना शुरू करें। आपके पैन (PAN Card) जैसे कुछ जानकारी भी प्रदर्शित की जाएगी, ताकि आप वेरिफाई कर सकें कि स्क्रीन पर प्रदर्शित सभी डिटेल सही है या नहीं।
- जानकारी डालने के बाद राशि दर्ज करें, जो पीपीएफ खाते में जमा करनी है।
- बैंक के आधार पर, आगे आपको ओटीपी दर्ज करना होगा जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।
- अब आपका पीपीएफ अकाउंट खुल जाएगा। स्क्रीन पर प्रदर्शित होने वाला अकाउंट नंबर नोट कर लें।
ऑफलाइन पीपीएफ अकाउंट कैसे खोलें? (How to open PPF account offline)
- अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में आप ऑफलाइन पीपीएफ अकाउंट खोल सकते हैं।
- सबसे पहले अपने क्षेत्र के नजदीकी पोस्ट ऑफिस या उप पोस्ट ऑफिस से आवेदन पत्र प्राप्त करें।
- फॉर्म भरें और इसे आवश्यक केवाईसी दस्तावेजों और एक पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ जमा करें।
- जमा राशि के साथ सभी दस्तावेज जमा करने के बाद, आवेदक को पीपीएफ अकाउंट के लिए एक पासबुक सौंपी जाएगी।
इस पासबुक में आपका नाम, पीपीएफ पीपीएफ एकाउंट नंबर, ब्रांच का नाम, आदि जैसी सभी डिटेल होगी।
End of Article

