दुनिया

फ्लाईदुबई को-पायलट को लेकर बड़ा खुलासा, इजरायल एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी साजिश

फ्लाईदुबई विमान को कथित तौर पर हाईजैक कर आतंकी हमला करने की कोशिश के मामले में सह-पायलट हमाम अल-हमामी की कथित योजना सामने आई है।

Image

फ्लाईदुबई विमान केस (File Photo)

Photo : AP

फ्लाईदुबई विमान को कथित तौर पर हाईजैक कर आतंकी हमला करने की कोशिश के मामले में नया खुलासा हुआ है। रिपोर्टों के मुताबिक, UAE में हिरासत में लिए गए को-पायलट हमाम अल-हमामी ने जांचकर्ताओं को कथित तौर पर बताया कि वह विमान को इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर क्रैश करने की योजना बना रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार, अल-हमामी की कथित योजना पहले विमान के कैप्टन को रास्ते से हटाने और फिर सामान्य तरीके से विमान उड़ाते रहने की थी। इसके बाद वह विमान के लिए जरूरी लैंडिंग क्लियरेंस हासिल करता और आखिरी समय में एयरपोर्ट की किसी इमारत या दूसरे विमान से टक्कर कराने की कोशिश करता। बताया गया है कि कथित तौर पर योजना को अंतिम क्षण तक छिपाकर रखने का मकसद सुरक्षा एजेंसियों को समय रहते खतरे की जानकारी न होने देना था, ताकि विमान को रोका न जा सके।

जॉर्डन के ऊपर कॉकपिट कब्जाने की कोशिश

रिपोर्टों के मुताबिक, इसी योजना के तहत अल-हमामी ने जॉर्डन के ऊपर विमान के कॉकपिट पर कब्जा करने की कोशिश की। इस दौरान उसने फ्लाइट के कप्तान स्मित मच्छार पर हमला किया और उन्हें चाकू से घायल कर दिया। हालांकि, हमले के बावजूद कैप्टन कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद कथित कॉकपिट कब्जाने की कोशिश नाकाम हो गई। मामले में आरोपी को-पायलट को UAE में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सामने आई रिपोर्टों में जांचकर्ताओं को दिए गए उसके कथित बयान के आधार पर विमान को बेन गुरियन एयरपोर्ट पर क्रैश करने की योजना का दावा किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article