Aadhaar Card: आधार अपडेट कराने में नहीं आएगी कोई दिक्कत, घर बैठे ढूंढें नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 10:22 AM IST

Aadhaar Card Update Centre: किसी भी उम्र का कोई भी व्यक्ति अपनी जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक जानकारी देकर आधार कार्ड के लिए एनरोल कर सकता है।

Aadhaar Card: आधार अपडेट कराने में नहीं आएगी कोई दिक्कत, घर बैठे ढूंढें नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर
Photo Credit: BCCL

Aadhaar Card Update: सभी भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) सबसे जरूरी दस्तावेज है। आधार की मदद से ही लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा पाते हैं। हर तरह की औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए देश में आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बार तकनीकी या अन्य वजहों की वजह से आधार कार्ड में गलतियां भी हो जाती हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप आसानी से इसे अपडेट करवा सकते हैं।

आधार में फोटो बदलवानी हो, या इसमें नाम, पता, जन्मतिथि, आदि जैसी जानकारी अपडेट करानी हो, आप आधार एनरोलमेंट सेंटर (Aadhaar Enrolment Centre) जाकर अपने सारी जरूरी काम निपटा सकते हैं। आप अपने क्षेत्र में आधार एनरोलमेंट सेंटर भी आसानी से ढूंढ सकते हैं, इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें (How to find Aadhaar Enrolment Centre)-

  1. सबसे पहले आधार अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट (uidai.gov.in) पर जाएं।
  2. नीचे 'Update Aadhaar' विकल्प पर स्क्रॉल करें। वहां, 'अपडेट आधार एनरोलमेंट/अपडेट सेंटर' विकल्प चुनें।
  3. अब एक नया पेज खुलेगा। यहां 'पोस्टल (पिन) कोड' बटन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद एक और नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना पोस्टल कोड दर्ज करना होगा।
  5. कैप्चा वेरिफिकेशन के लिए आपको 'कैप्चा' दर्ज करना होगा।
  6. सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद, केंद्र का पता लगाएं विकल्प पर क्लिक करें।

आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC), ISRO के साथ इस साल जुलाई में 'भुवन आधार' (Bhuvan Aadhaar) पोर्टल लॉन्च करने के लिए तकनीकी सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। यह प्लेटफॉर्म पूरे भारत में आधार सेंटर की जानकारी देगा। इसके अलावा, यह नागरिकों की आवश्यकताओं के आधार पर संबंधित आधार सेंटर को लोकेशन के आधार पर खोजने की भी सुविधा प्रदान करेगा।

End of Article