अपने AC से बेहतर कूलिंग पाने के लिए अपनाएं ये TIPS, बिजली भी बचेगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2022, 03:17 PM IST

भारत के ज्यादातर हिस्से में इस वक्त प्रचंड गर्मी पड़ रही है। ऐसे में AC की डिमांड भी कई गुना बढ़ गई है। एसी के लगातार चलने से इलेक्ट्रिसिटी बिल भी काफी ज्यादा आने लगा है। यही एक बड़ी चिंता लोगों को रहती है। ऐसे में अगर आपके घर में भी एसी है और आप चाहते हैं ये तेजी से कूलिंग करे और एनर्जी कंजप्शन कम हो तो हम आपको यहां कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

अपने AC से बेहतर कूलिंग पाने के लिए अपनाएं ये TIPS, बिजली भी बचेगी

भारत के ज्यादातर हिस्से में इस वक्त प्रचंड गर्मी पड़ रही है। ऐसे में AC की डिमांड भी कई गुना बढ़ गई है। एसी के लगातार चलने से इलेक्ट्रिसिटी बिल भी काफी ज्यादा आने लगा है। यही एक बड़ी चिंता लोगों को रहती है। ऐसे में अगर आपके घर में भी एसी है और आप चाहते हैं ये तेजी से कूलिंग करे और एनर्जी कंजप्शन कम हो तो हम आपको यहां कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। इन टिप्स की मदद से अपको बिजली बचाने में मदद मिल सकती है। 

टिप 1 

जिस कमरे में एसी चल रहा है उसके सभी-दरवाजे और खिड़कियां बंद होनी चाहिए। अगर रूम कहीं से भी खुला है तो AC को उस कमरे को ठंडा करने में ज्यादा समय लगेगा और इससे बिजली बिल भी ज्यादा आएगा। 

टिप 2 

अगर आप चाहते हैं कि आपका AC बेहतर तरीके से कूलिंग करे तो इसके फिल्टर को रेगुलर अंतराल में साफ करते रहें। अगर आपका AC भी अच्छे से कूलिंग नहीं कर रहा है तो तुरंत उसके फिल्टर को साफ करें। ज्यादातर कंपनियां यूजर्स को खुद से फिल्टर्स को साफ करने की सुविधा देती हैं। लेकिन, अगर आप खुद से नहीं करना चाहते तो आप किसी प्रोफेशनल की मदद ले सकते हैं। 

टिप 3 

AC चलाते वक्त फैन को ऑन रखना भी आपका काम आसान कर सकता है। क्योंकि, फैन पूरे कमरे में एसी की ठंडी हवा को पहुंचाने में आपकी मदद करेगा। 

टिप 4 

एसी आपके कमरे को बेहतर तरीके से कूल करे इसके लिए आप एक्स्ट्रा लाइट्स को बंद कर सकते हैं। लाइट्स को ऑफ करने से रूम में हीट लेवल कम होगा। साथ ही किचन या बाथरूम में चालू एग्जॉस्ट फैन को भी ऑफ कर दें। ताकी ये कूल एयर को बाहर न कर दे। 

End of Article