Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) को बिना किसी शोर-शराबे के इटली में लॉन्च कर दिया गया है। इस टैबलेट में 4GB रैम के साथ Snapdragon 720G प्रोसेसर दिया गया है। इस टैबलेट के 2020 वर्जन में Exynos 9611 प्रोसेसर दिया गया था। नए वर्जन में S-Pen सपोर्ट और AKG ट्यून्ड स्पीकर्स भी दिए गए हैं।
Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) की कीमत EUR 399.90 (लगभग 32,200 रुपये) रखी गई है। इसे अमेजन के जरिए सिंगल 4GB + 64GB वेरिएंट में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया गया है। ग्राहक इसे ऑक्सफोर्ड ग्रे कलर ऑप्शन में 23 मई से खरीद पाएंगे। फिलहाल अमेजन लिस्ट में LTE मॉडल उपलब्ध नहीं है। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। साल 2020 में सैमसंग ने Samsung Galaxy Tab S6 Lite को भारत में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था।
Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) के स्पेसिफिकेशन्स
ये टैबलेट एंड्रॉयड 12 बेस्ड One UI 4 पर चलता है और इसमें 2020 मॉडल की ही तरह 10.4-इंच WUXGA (1,200x2,000 पिक्सल) TFT डिस्प्ले दिया गया है। इस टैब में 4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर Snapdragon 720G प्रोसेसर मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में सिंगल 8MP कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 5MP कैमरा मौजूद है। इसकी इंटरनल मेमोरी 64GB की है। कार्ड की मदद से इसे बढ़ाया जा सकता है। इस टैबलेट में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ AKG ट्यून्ड स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
इसकी बैटरी 7,040mAh की है और यहां USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। इसमें S पेन का सपोर्ट भी दिया गया है और इसका वजन 465 ग्राम है।
