Flipkart पर जारी है Motorola की सेल, सस्ते मिल रहे हैं स्मार्टफोन्स, कीमत 9999 रु से शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2022, 11:44 AM IST

Motrola ने फ्लिपकार्ट पर Moto Days सेल की शुरुआत की है। सेल की शुरुआत आज यानी 14 मई से हुई है और ये 18 मई 2022 तक जारी रहेगी। इस दौरान ग्राहक कंपनी के ढेरों स्मार्टफोन्स को फ्लिपकार्ट से सस्ते में खरीद सकते हैं।

Flipkart पर जारी है Motorola की सेल, सस्ते मिल रहे हैं स्मार्टफोन्स, कीमत 9999 रु से शुरू

Motrola ने फ्लिपकार्ट पर Moto Days सेल की शुरुआत की है। सेल की शुरुआत आज यानी 14 मई से हुई है और ये 18 मई 2022 तक जारी रहेगी। इस दौरान ग्राहक कंपनी के ढेरों स्मार्टफोन्स को फ्लिपकार्ट से सस्ते में खरीद सकते हैं। 

ग्राहक फ्लिपकार्ट से सेल के दौरान Moto G60 को 17,999 रुपये की जगह 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ये फोन 108MP कैमरे के साथ आता है। साथ ही इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर भी मिलता है। 

इसी तरह मोटोरोला की इस फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव सेल में Moto G31 को  12,999 रुपये की जगह 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में AMOLED डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G85 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी भी मिलती है। 

ग्राहक Edge 20 Fusion पर भी भारी छूट का फायदा उठा सकते हैं। इसे सेल में ऑफर के साथ 21,499 रुपये की जगह 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये फोन 90Hz AMOLED डिस्प्ले और 108MP क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ आता है। 

फ्लिपकार्ट सेल में Motorola Edge 30 Pro को 49,999 रुपये की जगह 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है। इसी तह 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 48MP कैमरा वाले Moto E40 को  10,199 रुपये की जगह 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

End of Article