Kedarnath Yatra:आज का दिन बेहद और पावन है क्योंकि आज से केदारनाथ के कपाट खुलने जा रहे हैं। दो साल बाद आम लोगों को अब केदारनाथ के दर्शन का मौका मिलेगा। कोरोना की वजह से पिछले दो साल से आम लोगों के लिए यात्रा बंद थी। विशेष पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ 6 बजकर 15 मिनट पर कपाट खोले गए। मंदिर को 15 क्विंटल रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार की केदारनाथ यात्रा पिछले सारे रिकार्ड को तोड़ देगी।
पहले बाबा के धाम पहुंचे हजारों भक्त
दो साल बाद केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह है। हालांकि, मॉनसून सीजन में खराब हुई सड़कों को यात्रा शुरू होने से पहले तक ठीक नहीं कराया जा सका है। इन पर जगह- जगह काम चल ही रहा है। कपाट खुलने से एक दिन पहले ही हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए केदारनाथ पहुंच गए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए गाड़ियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। सोनप्रयाग से 5 किलोमीटर दूर आखिरी पड़ाव गौरीकुंड तक छोटे वाहनों से ही सफर करने की इजाजत है। तो आइए जाते हैं यात्रा से संबंधित कुछ अहम बातें और नियम, जो उन लोगों के लिए जरूरी हैं जो बाबा के दर्शन के लिए जा रहे हैं-

