'पेन या मिसाइल', इस कलम को उठाने में छूट जाते हैं लोगों के पसीने, वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2022, 06:39 PM IST

World Largest Ball Pen: आज तक आपने कई अजीबोगरीब चीजें देखी होगी। लेकिन, इस पेन को देखकर दंग रह जाएंगे। क्योंकि, इसका वजन 37 किलो है और इसे उठाने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं।

 'पेन या मिसाइल', इस कलम को उठाने में छूट जाते हैं लोगों के पसीने, वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
Photo Credit: Instagram

World Largest Ball Pen: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि 'कलम में बड़ी ताकत होती है'। इसका मतलब लिखने से था, लेकिन एक पेन ऐसा भी है जिसे उठाने में सच में शारीरिक ताकत की जरूरत है। क्योंकि, इस पेन को उठाने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। आलम ये है कि इस पेन का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। यह पेन केवल शोपीस नहीं है बल्कि इसमें रिफिल भी है और ये चलती भी है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला... 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें आप आचार्य श्रीनिवासा के साथ उनके पेन को देख सकते हैं। वीडियो में आचार्य श्रीनिवासा की टीम पेन को उठाकर स्माइली ड्रॉ करते हुए नजर आ रही है। साल 2011 बने इस पेन को गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड की ओर से दुनिया का सबसे बड़ा बॉलपेन माना गया है। इस पेन को उठाने में काफी मशक्क्त करनी पड़ी। क्योंकि, इसका वजन 37.23 किलोग्राम है। यह कलम 18 फीट लंबी है। ऊपर से यह पेन पीतल का बना हुआ है, जिसका वजन 9 किलो है। देखें वीडियो...

दुनिया का सबसे बड़ा पेन

पेन के ऊपर हिस्से पर भारतीय धर्मशास्त्रों से जुड़े कुछ दृश्य भी बनाए गए हैं। इस तरह का पेन आपने यकीनन पहले नहीं देखा होगा। इस पेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 71 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, लोग मजे लेते हुए इस पेन की तुलना 'मिसाइल' से कर रहे हैं। तो आपको यह पेन कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!